फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन बे रिसॉर्ट नहीं खाली कर रहे थे AIADMK विधायक, पुलिस ने काट दी बिजली

Tue, 14 Feb 2017 10:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्डन बे रिजॉर्ट - फोटो : the Hindu
विज्ञापन
तमिलनाडु में चल रहे सत्ता संघर्ष के बीच सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला के सियासी भाग्य का फैसला हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को शशिकला के खिलाफ चल रहे आय से अधिक संपत्ति के मामले में फैसला सुनाते हुए उन्हें दोषी करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को खारिज कर ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। गौरतलब है कि ट्रायल कोर्ट ने शशिकला को दोषी करार दिया था। दोषी पाए जाने का बाद अब शशिकला अगले 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। सुप्रीम कोर्ट ने शशिकला को तुरंत सरेंडर करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शशिकला को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस रिजॉट पहुंच गई है। शशिकला वहां विधायकों के साथ बैठक कर रही हैं। ज्ञात हो कि इसी मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद शशिकला लगभग 6 महीने पहले ही जेल में काट चुकी हैं। अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषी पाए जाने के बाद शशिकला को 3 साल 6 महीनें जेल की सजा काटनी होगी।
विज्ञापन


तमिलनाडु की हर खबर का LIVE UPDATE:

कूवथूर रिसॉर्ट नहीं खाली कर रहे थे AIADMK विधायक, पुलिस ने काट दी बिजली।

शशिकला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद ही पुलिस ने रिसॉर्ट को अपने कंट्रोल में ले लिया था।

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (नॉर्थ जोन) एन सेंठमराई कनन के नेतृत्व में एक पुलिस टीम रिसॉर्ट में गई थी। वहां शशिकला, मंत्री और विधायकों से रिसॉर्ट खाली करने के लिए कही थी।

पलनिसामी गवर्नर से मिलने पहुंचे। सरकार बनाने का दावा पेश किेए।

एआईडीएमके विधायक दल के नेता पलनिसामी गवर्नर सी विद्यासागर राव से मुलाकात करेंगे।
  Chennai (TN): AIADMK Legislature party leader Edapadi K.Palanisamy reaches Raj Bhavan to meet Tamil Nadu Governor C Vidyasagar Rao. pic.twitter.com/m5fu4WO2i0 — ANI (@ANI_news) February 14, 2017
विज्ञापन



> पनीरसेल्वम के समर्थन में आए 19 और विधायक।
पनीरसेल्वम के रिसोर्ट की ओर जा रहे समर्थकों को पुलिस ने रोका।
  #TN: Police stopped #opaneerselvam's supporters while they were on the way to Golden Bay resort in Kuvathur, where party MLAs are staying pic.twitter.com/GfTNlIqAlC — ANI (@ANI_news) February 14, 2017



> शशिकला ने मंत्री के पांडीराजन, पीएच पांडियान, एन विश्वनाथन और वरिष्ठ नेता सी पोन्नइयन को पार्टी से बर्खास्त किया।


> केंद्रीय मंत्री वैकेंया नायडु ने कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है।


-जानकारी है कि पन्नीरसेल्वम पुलिस के साथ रिजॉर्ट में आ रहे हैं, यह कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा कर सकता: ए नवानीथाकृष्नन, अन्नाद्रमुक सांसद

-हम रिव्यू पिटिशन दाखिल करेंगे, विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है, पन्नीरसेल्वम अब पार्टी के सदस्य नहीं है: एम. थंबीदुराई

-ईके पलानीस्वामी को विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी विधायकों का साइन किया हुआ लेटर राज्यपाल को भेजाः AIDMK

-सभी विधायकों ने मुझे विधायक दल का नेता चुना है, जल्द ही विधायकों के समर्थन पत्र के साथ राज्यपाल से मुलाकात करेंगेः ईके पलानीस्वामी

-राज्यपाल से अनुरोध है कि राज्य में स्थाई प्रबंधन स्थापित करेंः एम के स्टालिन, डीएमके
-21 साल बाद न्याय हुआ है, यह भ्रष्टाचार मुक्त रहने के लिए नेताओं के लिए एक उदाहरण होगाः एम के स्टालिन, डीएमके

-बिना किसी दूसरी पार्टी के समर्थन के हमारी सरकार जारी रहेगीः ओ पन्नीरसेल्वम

-शशिकला ने AIADMK के वरिष्ठ नेता ईके पलानीस्वामी को विधायक दल का नेता चुना

-ओ. पन्नीरसेल्वम को AIDMK की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त किया गया

-रिजॉर्ट में चल रही मीटिंग में जयललिता के भतीजे दीपक जयकुमार भी मौजूद

-जेल जाने से पहले विधायकों के साथ मीटिंग कर रही हैं शशिकला, पुलिस रिजॉर्ट पहुंची

-पन्नीरसेल्वम के समर्थक ढोल नगाड़ों व पटाखे फोड़कर मना रहे हैं जश्न


-शशिकला किसी करीबी को चुन सकती हैं विधायक दल का नेता, रिजॉर्ट में चल रही है मींटिंग

-चेन्नई: पन्नीरसेल्वम के समर्थक उनके आवास के बाहर जश्न मना रहे हैं

-गोल्डन बे रिजॉर्ट में शशिकला के भाई दिवाकरन और भतीजे टीटीवी दिनकरभ भी मौजूद

-यह तमिलनाडु के लोगों के लिए बड़ी जीत है। यह न्यायपालिका की जीत है: तमिलन प्रसन्न, DMK


-राज्य परिवहन की चार बसें कोवाथुर के गोल्डन बे रिसॉर्ट में दो पुलिस महानिरीक्षक रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में अंदर पहुंची


-अतीत में जब भी अम्मा पर संकट आया, मैंने भी तकलीफ उठाई और इस बार भी मैं ऐसा ही करूंगी, धर्म की जीत होगी: शशिकला

-चेन्नईः सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पन्नीरसेल्वम के समर्थक बड़ी संख्या में उनके आवास के बाहर हुए एकत्रित


फैसले की मुख्य बातेंः
-शशिकला को 4 साल की सजा
-शशिकला 10 साल तक चुनाव नहीं लड़ सकती
-10 करोड़ का जुर्माना भी देना होगा
-सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को सही माना
-शशिकला को तुरंत सरेंडर करना होगा
-दो जजों के बेंच ने आपसी सहमति से दिया फैसला

गौरलतब है कि ट्रायल कोर्ट ने शशिकला को दोषी करार दिया था, जबकि हाई कोर्ट ने इस फैसले को खारिज कर दिया था। इसके बाद, राज्य सरकार जयललिता, शशिकला और अन्य आरोपियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी।

-यह साफ है कि उनके पास आय से अधिक संपत्ति है, लेकिन सवाल यह है कि कितनी है?- सुब्रमण्यम स्वामी


-अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एम थम्बीदुरई शशिकला से मिलने गोल्डन बे रिजॉर्ट पहुंचे


-शशिकला के आय से अधिक संपत्ति मामले में फैसले से पहले पोएस गार्डन के बाहर कड़ी सुरक्षा, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
विज्ञापन

जानिए क्या है पूरा मामला?

जयललिता
आपको बता दें कि राज्य सरकार बनाम जयललिता व अन्य के बीच चल रहे इस केस में अन्य आरोपी शशिकला, उनकी रिश्तेदार इलावरासी और जया के दत्तक पुत्र वीएन सुधाकरन शामिल हैं। लगभग दो दशक पुराने मामले में दोषियों पर आरोप है कि 1991 से 1996 के बीच 66 करोड़ की संपत्ति जुटाई थी जिसमें 810 हेक्टेयर जमीन, गोल्ड जूलरी और हजारों सिल्क साड़ियां शामिल हैं।

इस मामले को एक डीएमके कार्यकर्ता की शिकायत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बंगलुरू की अदालत में ट्रांसफर कर दिया था। बंगलुरू की अदालत ने 27 सितंबर 2014 को जयललिता को चार साल की सजा सुनाई थी और 100 करोड़ का जुर्माना भी लगाया था।

दोषी पाए जाने के बाद शशिकला को सीएम पद छोड़ना पड़ा और पन्नीरसेल्वम को तमिलनाडु का सीएम बनाया गया था। हालांकि कर्नाटक हाईकोर्ट ने 11 मई 2015 को जयललिता, शशिकला व अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था और जयललिता फिर से सीएम बनीं थी। इसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें