फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल जनवरी में रिहा हो सकती हैं शशिकला, पर भरना होगा 10 करोड़ जुर्माना

Wed, 16 Sep 2020 06:51 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
sasikala
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की करीबी सहयोगी रही व आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद वी शशिकला को जुर्माना भरने की शर्त पूरी करने पर अगले साल 27 जनवरी में रिहाई मिल सकती है। कर्नाटक कारागार विभाग ने बताया कि शशिकला अगर 10 करोड़ रुपये का आर्थिक दंड जमा करा देती हैं तो उन्हें रिहा किया जा सकता।
विज्ञापन


शशिकला परप्पन्ना आग्रहारा जेल में बंद है। उन्हें 66 करोड़ रुपये के बेनामी संपत्ति मामले में फरवरी 2017 में दोषी ठहराया गया था और सजा सुनाई गई थी। जेल की सुप्रिटेंडेंट आर लता ने आरटीआई कार्यकर्ता के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि जेल रिकॉर्ड के मुताबिक कैदी नंबर 9234 शशिकला की संभावित रिहाई की तारीख 27 जनवरी 2021 है बशर्ते वह कोर्ट द्वारा लगाए गए आर्थिक दंड का भुगतान करती हैं तो।

अगर वह जुर्माना नहीं भरती हैं तो यह उन्हें 27 फरवरी 2022 को रिहा किया जा सकता है। लता ने कहा कि अगर वह पैरोल सुविधा का इस्तेमाल करती हैं, तो रिहाई की संभावित तारीख बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें