फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या एक चुनाव ने हमें इतनी ताकत दे दी है कि हम कुछ भी करें: शशि थरूर

Sun, 22 Sep 2019 11:47 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
शशि थरूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और तिरूवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने गौ हत्या के नाम पर हुई हत्या को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि क्या एक चुनाव परिणाम ने हमें इतनी ताकत दें दी हैं कि हम लोग कुछ भी करें और किसी को भी मार दें? क्या यह हमारा भारत है? क्या हमारा हिंदू धर्म हमें यही सिखाता हैं? 

विज्ञापन



पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए थरूर ने कहा कि हमने पिछले छह सालों में क्या नहीं देखा? इसकी शुरुआत पुणे में मोहसिन शेख की हत्या से हुई। फिर, मोहम्मद अखलाक को यह कहते हुए मार दिया गया कि वह गोमांस ले जा रहा है। लेकिन बाद में यह बताया गया कि वह गोमांस नहीं था। यदि वह गोमांस था, तो भी किसने उन लोगों को किसी व्यक्ति को मारने का अधिकार दिया?

पहलू खान पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पहलू खान के पास डेयरी फार्मिंग के लिए गाय ले जाने का लाइसेंस था, लेकिन उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया गया। क्या एक चुनाव परिणाम ने ऐसे लोगों को इतनी ताकत दी कि वे कुछ भी करें और किसी को भी मार दें?
विज्ञापन



थरूर ने कहा कि क्या यही हमारा भारत है? क्या यही कहता है हिन्दू धर्म? मैं हिंदू हूं लेकिन इस तरह का नहीं। साथ ही, लोगों को मारते हुए, उन्हें 'जय श्री राम' कहने के लिए कहा जाता है। यह हिंदू धर्म का अपमान है। यह भगवान राम का अपमान है कि लोग उनके नाम का इस्तेमाल करके मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें