फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: शपथ ग्रहण में हेलीकॉप्टर से आए सरपंच, जुलूस में शामिल हुई बैलगाड़ियां

Sat, 13 Feb 2021 12:48 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
विज्ञापन
दुमाला गांव के सरपंच जिलंदर गागरे - फोटो : YouTube
विज्ञापन

बॉलीवुड की मसाला फिल्मों में हीरो की हेलीकॉप्टर से एंट्री तो देखी होगी, लेकिन एक सरपंच को गांव में उड़नखटोले से आकर शपथ लेते नहीं देखा होगा। लेकिन महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक सरपंच ने फिल्मी स्टाईल में कुछ ऐसा ही कारनामा दिखाया है। जिसकी सूबे में जोरदार चर्चा है।

विज्ञापन


अहमदनर की संगमनेर तहसील के आंबी दुमाला गांव के सरपंच जिलंदर गागरे शपथ लेने के लिए सीधे हेलीकॉप्टर से पहुंचे। मजे की बात यह है कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तरह इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सरपंच के स्वागत में 12 बैलगाड़ियों का जुलूस निकला।

पता चला है कि आंबी दुमाला गांव के निवासी जालिंदर गागरे की पुणे में कई कंपनियां हैं। उन्होंने गांव के कई युवकों को रोजगार दिया है। वे व्यावसायिक कारणों से पुणे में रहते हैं, लेकिन अपने गांव से जुड़े भी हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने गांव के समग्र विकास के उद्देश्य से चुनाव लड़ा और उनके पैनल ने 9 में से 9 सीटें जीतीं। संयोगवश इस बार सरपंच पद सामान्य व्यक्ति के लिए खुला था, ऐसे में जालिंदर गागरे सरपंच बन गए।

गागरे का कहना है कि वे समारोह को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से आए थे। जिस तरीके से मुख्यमंत्री, मंत्रियों का शपथ ग्रहण होता है, उसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य, सरपंच और उपसरपंच ने ग्राम विकास की शपथ ली। गांधीजी ने गांव की तरफ चलने का नारा दिया था, उसी उद्देश्य से गांव आया हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें