फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का कोई अपना स्वतंत्रता सेनानी नहीं, पटेल को अपनाने की कर रही कोशिश: प्रियंका

Thu, 31 Oct 2019 12:16 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया और भाजपा एवं आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि पटेल राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के सख्त खिलाफ थे और आज भाजपा के नेता उन्हें श्रद्धांजलि देते देख बहुत खुशी होती है। उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा का अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है।

विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। वह जवाहरलाल नेहरू के करीबी साथी थे और आरएसएस के सख़्त खिलाफ थे। आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देख कर बहुत ख़ुशी होती है।'

उन्होंने कहा, 'भाजपा के इस कदम से दो चीजें स्पष्ट होती हैं। पहला यह कि उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है। तकरीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे। दूसरा, सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रु भी नमन करने लग गए।’
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें