फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा चिटफंड: पूछताछ के लिए कोलकाता के सीबीआई दफ्तर पहुंचे राजीव कुमार

Fri, 07 Jun 2019 11:38 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन
शारदा चिटफंड घोटाले में शुक्रवार को कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पूछताछ के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कोलकाता दफ्तर पहुंच गए हैं। 30 मई को राजीव कुमार कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने अदालत से सीबीआई की तरफ से उन्हें पेश होने के लिए जारी नोटिस खारिज करने की मांग की थी। 
विज्ञापन

 

इससे पहले सीबीआई ने उन्हें पेश होने के लिए कई बार समन भेजा था। हालांकि जब वह उनके सामने पेश नहीं हुए तो एजेंसी ने 28 मई को उन्हें कुछ अन्य ‘कागजात’ भेजे थे। अफवाह यह भी थी कि उन्हें दूसरा समन भेजा गया है, लेकिन सीबीआई सूत्रों ने इससे इनकार करते हुए कहा था कि उन्हें कुछ जरूरी कागजात भेजे गए हैं।

सूत्रों ने बताया था कि यदि अब भी कोलकाता पुलिस के एडीजी-सीआईडी कुमार जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए तो अदालत से उनकी गिरफ्तारी का वारंट लेने और उनको भगोड़ा घोषित कराने के विकल्प पर विचार किया जाएगा। राजीव कुमार ने 27 मई को एजेंसी को एक पत्र के जरिए सूचित किया था कि वे निजी वजहों से तीन दिनों की छुट्टी पर हैं। उन्होंने उस पत्र में पूछताछ के लिए पेश होने की खातिर और सात दिनों का समय मांगा था।
विज्ञापन


मंगलवार को सीबीआई अधिकारियों ने कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में भवानी भवन में स्थित कुमार के कार्यालय में कुछ कागजात भेजे। उस समय माना गया था कि कुमार को दूसरा समन भेजा गया है, लेकिन सीबीआई सूत्रों ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि जांच से जुड़े कुछ अन्य कागजात भेजे गए हैं।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें