फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: राउत बोले, पहले पाबंदियों का समर्थन करने वाली भाजपा अब कर रही विरोध

Wed, 07 Apr 2021 06:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करने के लिए शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को विपक्षी भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया। राउत ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए राज्य सरकार की ओर से लागू किए गए प्रतिबंधों का विपक्षी दल ने पहले तो समर्थन किया और अब वह विरोध कर रही है।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : facebook.com/sanjayraut.official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राउत ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि देश में विपक्षी दलों को महामारी को लेकर राजनीति बंद करनी चाहिए। सांसद ने कहा, 'शुरूआत में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने कठोर प्रतिबंध लगाने के दौरान सहयोग के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अपील का समर्थन किया, लेकिन अब आलोचना कर रही है।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण है और यही कारण है कि इसमें राजनीति करने से बचना चाहिए। शिवसेना नेता ने कहा कि गुजरात में, जहां भाजपा की सरकार है, उच्च न्यायालय ने लॉकडाउन लागू करने का आदेश दिया है लेकिन महाराष्ट्र में पार्टी जनता के हित में लगाए गए प्रतिबंधों का विरोध कर रही है।

'कोई भी सरकार ऐसे फैसले कर खुश नहीं होती है'
राउत ने कहा, 'कोई भी सरकार ऐसा निर्णय करके खुश नहीं होती है। हर व्यक्ति को यह समझना चाहिए कि यह आपात स्थिति है।' बता दें कि बीते दिनों राज्य में कोरोना के नए मामलों में हुई तेज वृद्धि के बाद रविवार को सरकार ने सोमवार से 30 अप्रैल तक सप्ताहांत पर लॉकडाउन व रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य सरकार ने निजी कार्यालयों, थियेटरों और सैलूनों को बंद करने का भी एलान किया है। सप्ताह के अन्य दिनों में दिन के समय में निषेधाज्ञा भी लागू की गई है। इसे लेकर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि अघोषित लॉकडाउन की वजह से खुदरा व्यापारी, छोटे व्यवसायी और सैलून प्रभावित होंगे।'

पहले किया समर्थन फिर विरोध में आए फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को महाराष्ट्र में लोगों से कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा लागू किए गए प्रतिबंधों और सप्ताहांत के लॉकडाउन का पालन करने की अपील की थी। हालांकि, मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा था।

इस पत्र में उन्होंने कहा, 'जब आपने मुझसे कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए कठोर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता के बारे में बात की थी, तो हम इससे सहमत थे क्योंकि लॉकडाउन केवल दो दिनों के लिए था। लेकिन सप्ताह के शेष पांच दिनों के लिए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों के कारण लोगों में अशांति पैदा हुई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें