फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है शिवसेना : संजय राउत

Sun, 04 Oct 2020 02:48 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Shiv Sena leader Sanjay Raut - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव में शिवसेना भी ताल ठोकेगी। शिवसेना अध्यक्ष व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बिहार चुनाव में उम्मीदवार उतारने की हरी झंडी दे दी है। शिवसेना की बिहार इकाई ने राज्य की चुनिंदा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का प्रस्ताव दिया है। पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस पर मंथन जारी है।

विज्ञापन


शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने साफ किया है कि मुख्यमंत्री ठाकरे ने बिहार चुनाव लड़ने पर अपनी सहमति दे दी है। इस बीच बिहार शिवसेना प्रमुख कौशलेन्द्र शर्मा ने पार्टी के सांसद संजय राऊत से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश की राजनीतिक परिस्थिति से अवगत कराया। राऊत ने कहा है कि पार्टी अपनी हिंदुत्व की विचारधारा पर कायम है। पिछली बार बिहार में शिवसेना 60 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। हालांकि ज्यादातर प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी लेकिन सात सीटों पर तीसरे नंबर पर आकर शिवसेना प्रत्याशी ने गणित बिगाड़ा भी था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें