फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना या उद्धव ने नहीं की बुर्के पर प्रतिबंध की मांग: संजय राउत

Sun, 05 May 2019 03:42 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
संजय राउत-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

शिवसेना नेता संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के एक संपादकीय में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि यह मांग शिवसेना या इसके प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नहीं की। 

विज्ञापन


शिवसेना के मराठी दैनिक 'सामना' के रविवारीय संस्करण के अपने साप्ताहिक स्तंभ में राउत ने कहा, "बुर्के पर प्रतिबंध की मांग शिवसेना या उद्धव ठाकरे ने नहीं की। सामना ने सिर्फ श्रीलंका में हुए घटनाक्रमों का विश्लेषण प्रकाशित किया है।" राउत सामना के कार्यकारी संपादक हैं।

सामना के एक संपादकीय में बुधवार को कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय सुरक्षा को उत्पन्न ‘‘खतरे’’ पर विचार करते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की तर्ज पर भारत में बुर्के और अन्य नकाबों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
विज्ञापन


श्रीलंका ने ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन हमलों में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे। संपादकीय पर विवाद और कई तबकों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया के चलते शिवसेना की वरिष्ठ नेता एवं विधान पार्षद नीलम गोरहे ने बुधवार को कहा था कि यह पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है।

उन्होंने बयान में कहा, "यह व्यक्तिगत विचार हो सकता है। यह शिवसेना का आधिकारिक रुख नहीं है।" इससे पहले शुक्रवार को सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने मुंब्रा में ‘सामना’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें