फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजित पवार के विमान हादसे पर सवाल: संजय राउत का केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप

Thu, 12 Feb 2026 03:08 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

अजित पवार विमान हादसे पर सियासत तेज, संजय राउत ने जांच एजेंसियों पर सवाल उठाए और रोहित पवार के षड्यंत्र आरोपों का समर्थन किया। शिंदे से गंभीर जांच की मांग करते हुए निष्पक्षता पर संदेह जताया।

विज्ञापन
संजय राउत, शिवसेना यूबीटी सांसद - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार के 'षड्यंत्र' और 'तोड़फोड़' के आरोपों का भी समर्थन किया। 

पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने केंद्र और राज्य की जांच एजेंसियों को घेरते हुए कहा, इस राज्य और देश की जांच एजेंसियां समझौता कर चुकी हैं। चाहे ईडी हो, सीबीआई हो, आईबी हो या राज्य पुलिस, जनता का इन पर से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र सरकार के समय में बड़े मामलों की निष्पक्ष जांच नहीं होती। सरकार अपने लोगों को बचाने के लिए जांच में पक्षपा करती है। 

उन्होंने कहा कि जो विमान हादसे का शिकार हुआ था वह गुजरात से आया था, जिससे लोगों के मन में संदेह पैदा हुआ है। जिस विमान में अजित दादा सवार थे, वह भी गुजरात से आया था। अहमदाबाद विमान हादसे को देखिए, लगभग 300 लोग मारे गए, लेकिन उसकी जांच का क्या हुआ? कोई बता सकता है कि वह विमान कैसे गिरा? 

राउत ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी अपील की कि वे रोहित पवार के आरोपों को गंभीरता से लें और उन्हें राजनीतिक बयानबाजी कहकर खारिज न करें। रोहित पवार तथ्यों के साथ विस्तृत जानकारी रख रहे हैं। अगर अजित दादा के निधन पर शोक सच्चा है, तो शिंदे को रोहित पवार और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक बुलानी चाहिए। एजेंसियां काम कर रही हैं, जैसे सच से बचने का तरीका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें