फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'एक कमरे में मौजूद थे लेकिन...'; आदित्य-फडणवीस की मुलाकात पर चल रही अटकलों पर राउत ने लगाया ब्रेक

Sun, 20 Jul 2025 08:14 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे के बीकेसी के एक होटल में मुलाकात की चर्चा तेज हुई थी। लेकिन शिवसेना सांसद संजय राउत ने इसे पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों के एक ही कमरे में होने से अटकलें लगाई गईं, लेकिन कोई खास मुलाकात नहीं हुई।

विज्ञापन
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राऊत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे की मुलाकात को लेकर राज्य में चर्चा का बाजार गर्म है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने रविवार को उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे की शनिवार शाम मुंबई के बीकेसी स्थित एक होटल में मुलाकात हुई।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा कि अगर दोनों एक ही कमरे में हों तो मीडिया को क्या दिक्कत है? एक मुख्यमंत्री हैं और दूसरा विपक्ष का नेता। लेकिन ऐसी कोई मुलाकात नहीं हुई। दरअसल, शनिवार शाम को फडणवीस और आदित्य ठाकरे एक ही समय पर उसी होटल में मौजूद थे, जिससे मुलाकात की अटकलें लगाई जाने लगीं। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कुछ दिन पहले उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने विधान भवन में फडणवीस से मुलाकात की थी, जहां उद्धव ठाकरे ने हिंदी थोपने के खिलाफ एक किताब उन्हें सौंपी थी।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'मैं रमी नहीं जानता, रोहित पवार खुद इसके आदी इसलिए..', मंत्री कोकाटे ने आरोपों पर किया पलटवार

फडणवीस का बयान भी चर्चा में

विज्ञापन

गौरतलब है कि इस पूरे घटनाक्रम के बीच देवेंद्र फडणवीस का हालिया एक हाजिरजवाबी भरा बयान भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के विदाई समारोह में कहा था कि उद्धव जी, 2029 तक सरकार में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें विपक्ष में जाने का स्कोप नहीं है, लेकिन आपके पास हमारे साथ आने का स्कोप है, इस पर विचार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: शरद गुट के NCP विधायक रोहित पवार की मुश्किलें बढ़ी, पुलिसकर्मी से बदसलूकी मामले में दर्ज हुआ केस

ऐसे में फडणवीस के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा को और तेज कर दिया है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज है कि क्या शिवसेना (यूबीटी) और भाजपा के बीच कोई नई राजनीतिक समीकरण बन रहा है। हालांकि, संजय राउत ने इन सभी अटकलों को नकारते हुए कहा कि ऐसी कोई बैठक नहीं हुई और इस तरह की बातों का कोई आधार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें