फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व नौसेना अधिकारी पर हमलाः संजय राउत बोले- महाराष्ट्र एक बड़ा राज्य, ये किसी के भी साथ हो सकता है

Sun, 13 Sep 2020 05:55 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई में पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर हुए हमले को लेकर रविवार को शिवसेना नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राउत ने कहा कि महाराष्ट्र एक बड़ा राज्य है। ये किसी के भी साथ हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि यूपी में कितने पूर्व सैनिकों पर हमले हुए हैं? मगर रक्षा मंत्री ने उन्हें फोन नहीं किया। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार का मानना है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर हमला नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में कानून का हमेशा सम्मान किया जाता है। आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया गया, चाहे वे जिस भी पार्टी से जुड़े हों।
 

संजय राउत ने यह भी कहा कि आप जिस तरह से बात करते हो, कीचड़ उछालते हो और उसके बाद अगर लोगों के मन में गुस्सा पैदा होता है फिर आप उसे सरकार से क्यों जोड़ रहे हो। अगर किसी ने हमला किया है तो हमें पूछ कर तो नहीं किया है न। इतना बड़ा महाराष्ट्र है ये किसी के भी साथ हो सकता है।
विज्ञापन

 
शिवसेना राज्यसभा उपसभापति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार का समर्थन करेगी
शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि शिवसेना राज्यसभा उपसभापति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार का समर्थन करेगी।

हमने कंगना के मुद्दे पर बात करना बंद कर दिया है- राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, हमने कंगना रणौत के मुद्दे पर बात करना बंद कर दिया है। लेकिन हम इस मामले पूरी निगाह रख रहे हैं। हम समझते हैं कि कौन सी राजनीतिक पार्टी और कौन सा व्यक्ति, हमारे महान राज्य के बारे में क्या सोचता है।


 

आगामी संसद सत्र में भारत-चीन सीमा विवाद, जीएसटी व बढ़ती बेरोजगारी पर चर्चा
वहीं, राज्यसभा सांसद और शिवसेना नेता राउत ने कहा कि मैं आगामी संसद सत्र में भारत-चीन सीमा विवाद, जीएसटी व बढ़ती बेरोजगारी पर चर्चा करना चाहूंगा।
 

मदन शर्मा ने कहा था, उद्धव से नहीं संभल रही कानून व्यवस्था तो इस्तीफा दे दें
बता दें कि शनिवार को पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने कहा था, वे लोग मेरे बच्चों और परिवार को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि मेरे परिवार को सुरक्षा दें। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अगर उद्धव ठाकरे से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है तो इस्तीफा दे दें।

पूर्व सैनिक पर इस तरह का हमला बिल्कुल स्वीकार्य नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
इससे पहले इस मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था, रिटायर्ड नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से बात की। उनपर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। पूर्व सैनिक पर इस तरह का हमला बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। मैं कामना करता हूं कि मदन जी जल्द ठीक हो जाएं।'

शनिवार को आरोपियों को मिल गई थी जमानत 
बता दें कि शुक्रवार को शिवसैनिकों ने पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें उन्हें चोटें आई थीं। इसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार जरूर किया, लेकिन शनिवार को आरोपियों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन


आरोपियों को जमानत के बाद पीड़ित पूर्व नौसेना अधिकारी की बेटी ने भाजपा नेताओं के साथ मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गैर-जमानती अपराधों के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें