फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नहीं थम रही सांप्रदायिक हिंसा, संजय राउत का आरोप- जहां-जहां भाजपा को हार का डर, वहां हो रहे दंगे

Mon, 03 Apr 2023 01:32 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रामनवमी पर शोभा यात्रा निकालने से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है और पश्चिम बंगाल और बिहार के कई इलाकों में यह फैल चुकी है। 
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। अब शिवेसना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि यह हिंसा सुनियोजित तरीके से हो रही है और उन्होंने इसका आरोप भाजपा पर लगाया है। संजय राउत ने कहा कि बंगाल में भाजपा सुनियोजित तरीके से हिंसा करा रही है...जब भी चुनाव नजदीक आते हैं या जहां भाजपा को हार का डर रहता है या फिर जहां भाजपा कमजोर है, वहां दंगे होते हैं। 

विज्ञापन


रामनवमी से शुरू हुई हिंसा
बता दें कि पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी के दिन शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अभी तक थमी नहीं है। बिहार का नालंदा, सासाराम और पश्चिम बंगाल का हावड़ा और हुगली दंगे की आग में झुलस रहे हैं। पुलिस ने बिहार में हिंसा के मामले में 187 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पश्चिम बंगाल में अभी तक हिंसा के मामलों में 57 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
 


नालंदा में हालात नियंत्रण में
नालंदा में फिलहाल नियंत्रण में लग रहे हैं। नालंदा के जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में स्थिति नियंत्रण में है। दुकानें खुली हुई हैं। हर वार्ड में एक शांति कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही एक शांति मार्च का भी आयोजन किया है। नालंदा में हिंसा मामले में अभी तक 130 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शहर में चार अप्रैल तक इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। सभी  शैक्षणिक संस्थान भी चार अप्रैल तक बंद रखे गए हैं। बिहार हिंसा को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की गई है। भाजपा विधायक बिमान घोष ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें