फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक को ‘फर्जी’ बताने वाले संजय निरूपम को गैंगस्टर ने दी धमकी

Sat, 08 Oct 2016 03:45 AM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
संजय निरूपम - फोटो : getty images
विज्ञापन
सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को ‘फर्जी’ बताने वाले कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने दावा किया है कि गैंगस्टर रवि पुजारी ने उनको फोन पर धमकाया है और अपने बयान पर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी निरूपम और उनके परिवार को कड़ी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा है। उनकी पत्नी गीता निरुपम ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखते हुए अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ऑनलाइन पर कड़ी प्रतिक्रियाओं के बाद वह देश में ‘बेहद असुरक्षित’ महसूस कर रही हैं। 
विज्ञापन


निरुपम ने पत्रकारों को बताया कि पुजारी ने पांच अक्टूबर को सुबह सवा 11 बजे उनके घर के लैंडलाइन पर विदेशी नंबर से फोन किया। उन्होंने वर्सोवा पुलिस थाने में इसकी शिकायत कर दी है। संजय निरुपम का कहना है कि रवि पुजारी ने घर के लैंडलाइन पर फोन कर उनको और उनके परिवार को धमकाते हुए कहा है कि अगर वह सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर सार्वजनिक माफी नहीं मांगते तो अंजाम बुरा होगा। 

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने गैंगस्टर से धमकी दिलाने का आरोप भाजपा पर लगाया। उन्होंने कहा, ‘विरोधी दल के नेताओं को क्या गुंडों से धमकी दिलवाई जाएगी? सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी हुए हैं। हम इसके सबूत क्यों नहीं मांगें? पाकिस्तान हमारे खिलाफ मुहिम चला रहा है तो सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत देने चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से इसकी जांच कराने और निजी जिंदगी को राजनीति से अलग रखने की मांग की

- फोटो : getty images
वहीं निरुपम की पत्नी गीता ने दावा किया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि फोन पर भी खुलेआम गाली और ‘बेहद अश्लील और नीच’ तरीके से दोषी ठहराया जा रहा है। 

उन्होंने प्रधानमंत्री से इसकी जांच कराने और निजी जिंदगी को राजनीति से अलग रखने की मांग की। आमिर खान के बयान के बाद उनकी पत्नी किरण राव के देश में असुरक्षित महसूस करने की बात का जिक्र करते हुए गीता ने भी कहा कि वह भी अपने देश में ‘असुरक्षित’ महसूस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें