फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST के खिलाफ लोगों में गुस्सा, अमिताभ बच्चन न करें प्रचार: संजय निरुपम

Wed, 21 Jun 2017 03:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने बुधवार को महानायक अमिताभ बच्चन को जीएसटी का प्रचार करने को लेकर सलाह दी है। संजय निरुपम ने कहा कि अमिताभ बच्चन को भाजपा के हर कार्यक्रम में भाग लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने ने कहा कि मैं अमिताभ बच्चन को सलाह दुंगा कि वह जीएसटी का प्रचार न करें। जीएसटी को लेकर लोगों में गुस्सा है इसलिए उन्हें यह प्रचार नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

Would advise @SrBachchan to wthdraw frm brand ambassador of #GST in ths form.An expected backlash frm traders may go against him eventually.— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) June 20, 2017

बता दें कि केंद्र सरकार ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को जीएसटी के प्रचार के लिए चुना है। इसके लिए 40 सेकेंड का एक वीडियो बनाया गया है, जिसमें अमिताभ जीएसटी के फायदों के बारे में लोगों को बता रहे हैं। देश भर में जीएसटी 1 जूलाई से लागू होना है।
विज्ञापन




वीडियो में बच्चन ने जीएसटी को तिरंगे के रंगों के सहारे जीएसटी को समझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे तिरंगा पूरे देश को एक सूत्र में बंधता है उसी प्रकार जीएसटी भी देश के बाजार को एक सुत्र में बांधता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें