केंद्र सरकार की पायलट योजना स्वच्छता ही सेवा है के तहत शुक्रवार को कार्मिक एवं लोकशिकायत मंत्रालय ने महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन की वेंडिग और डिस्पोजल मशीन लगाई है।
फिलहाल ये मशीन दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में लगाई गई हैं। मशीन को नॉर्थ ब्लॉक में महिलाओं के लिए बने तीनों फ्लोर के बाथरूम में लगाया गया है।
DoPT installs Sanitary Napkin Coin-Vending & disposal machines in ladies washrooms of North Block under Swachhata… https://t.co/RrOTFbcx7F
— MIB India (@MIB_India) September 29, 2017
आने वाले समय में यह मशीन लोक नायक भवन और पुराने जेएनयू कैंपस में लगाई जाएगी। मशीन में पांच रुपए या फिर एक-एक रुपए के पांच सिक्के डालकर नैपकिन को निकाला जा सकता है।
वेंडिग मशीन लगाए जाने के अवसर पर ज्वाइंट सेक्रेटरी के किपजेन सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।