फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने तो पहले ही कहा था बसपा में बिकता है टिकट: संगीता चौधरी

Thu, 23 Jun 2016 04:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अतरौली से बसपा की प्रत्याशी रह चुकी हैं संगीता चौधरी।
विज्ञापन
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं बसपा के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बगावत को अतरौली से बसपा की प्रत्याशी रहीं संगीता चौधरी ने बिल्कुल ठीक करार दिया है। उन्होंने कहा कि मौर्य ने उनके बयानों पर मुहर लगाई है। जिसमें उन्होंने कहा था कि बसपा में बिना पैसे दिए टिकट मिलता ही नहीं है।
विज्ञापन


उनके पति धर्मेंद्र चौधरी ने भी बसपा से टिकट लेने के लिए सवा करोड़ रुपये दिए थे। जिसके बाद बसपा ने वर्ष 2014 में उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। जनवरी 2015 पति की हत्या के बाद जुलाई 2015 में उन्हें उम्मीदवार बनाया गया। लेकिन जनवरी 2016 उनका टिकट काट दिया। यही नहीं उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया गया।

संगीता का कहना है कि अतरौली से उनके विरोधियों ने दूसरे व्यक्ति को टिकट दिलवा दिया। उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया गया। इसके पीछे भी पैसा एक बड़ी वजह रही है। यही नहीं उनके सवा करोड़ रुपये में से केवल एक करोड़ की वापसी हुई बाकी पैसा आज तक नहीं मिला। यही नहीं मायावती के जन्म दिन पर 15 लाख रुपये और पार्टी फंड में भी लाखों रुपये लिए गए। वो पैसे भी आज तक नहीं मिले। बसपा के अंदर बिना पैसे के कुछ नहीं होता है। इसलिए यहां आम आदमी नेता नहीं बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें