फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्व: 98 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी सम्मान, राष्ट्रपति देंगी अवॉर्ड; 80 युवाओं को बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार

Thu, 29 Feb 2024 06:21 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अशोक सराफ, राजीव वर्मा, बॉम्बे जयश्री समेत 98 कलाकारों को इस साल के संगीत नाटक अकादमी सम्मान से नवाजा जाएगा। छह हस्तियों को प्रतिष्ठित अकादमी रत्न पुरस्कार मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कला जगत की इन हस्तियों को सम्मानित करेंगी। इसके अलावा 80 युवा कलाकारों को बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार के लिए चुना गया है। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कला जगत के शीर्ष राष्ट्रीय सम्मान की घोषणा हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कला जगत की मूर्धन्य हस्तियों को सम्मानित करेंगी। इस साल अभिनेता अशोक सराफ, राजीव वर्मा, गायिका बॉम्बे जयश्री, ख्यात संगीत मनीषी पं. कुमार गंधर्व की बेटी गायिका कलापिनी कोमकली समेत 98 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अकादमी ने वर्ष 2022-2023 के लिए पुरस्कारों का एलान किया। राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और नाटक अकादमी कला के क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों को अकादमी फेलो के रूप में चुनती है।
विज्ञापन


छह प्रतिष्ठित हस्तियों को अकादमी फेलो (अकादमी रत्न)
लोक गीतकार व लेखक विनायक खेडेकर, वीणा वादक आर विश्वेश्वरन, कथक नर्तक सुनयना हजारीलाल, कुचिपुड़ी नृत्य युगल राजा एवं राधा रेड्डी, थिएटर निर्देशक दुलाल रॉय और नाटककार डीपी सिन्हा फेलो हैं। एक बयान में कहा गया कि संगीत नाटक अकादमी, संगीत, नृत्य एवं नाटक अकादमी की सामान्य परिषद ने 21 और 22 फरवरी को अपनी बैठक में सर्वसम्मति से कला के क्षेत्र में छह प्रतिष्ठित हस्तियों को अकादमी फेलो (अकादमी रत्न) के रूप में चुना।

फेलो पुरस्कार में 3 लाख की पुरस्कार राशि
अकादमी की फेलोशिप सबसे प्रतिष्ठित और दुर्लभ सम्मान है।  अकादमी फेलो पुरस्कार में 3 लाख की पुरस्कार राशि होती है, जबकि अकादमी पुरस्कार में ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अलावा 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। फेलोशिप और पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक विशेष अलंकरण समारोह में प्रदान करेंगी।
विज्ञापन


80 युवा कलाकारों को बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार
अकादमी ने वर्ष 2022 और 2023 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए 80 युवा कलाकारों के नामों की घोषणा की। इसमें 'ताम्रपत्र' और 'अंगवस्त्रम' के अलावा 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। युवा पुरस्कार एक विशेष समारोह में संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें