फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल: BJP उम्मीदवारों की सूची ने चौंकाया, पूर्व हाईकोर्ट जज भी प्रत्याशी; सियासी चौसर पर TMC को कड़ी टक्कर

Mon, 25 Mar 2024 02:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा ने दिलिप घोष को उनके गढ़ मेदिनीपुर लोकसभा सीट से हटा दिया है। भाजपा ने उन्हें अब बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। इसी सीट पर टीएमसी ने पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
दिलीप घोष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की है, जिससे पश्चिम बंगाल के लोग हैरत में पड़ गए। दरअसल, भाजपा ने अपनी लिस्ट में बशीरहाट लोसभा सीट के लिए संदेशखाली की एक प्रदर्शनकारी को जगह दे दी। वहीं, पार्टी ने पूर्व राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष और पूर्व केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी की सीटें भी बदल दीं हैं। इसके अलावा, भाजपा ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली को तमलुक लोकसभा सीट से खड़ा किया है, यह सीट शुभेंदु अधकारी और उनके परिवार का गढ़ रही है।

भाजपा का संदेश- पीड़ित महिलाओं के साथ खड़े हैं

विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो भाजपा की सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं, संदेशखाली की पीड़ित रेखा पात्रा, जिसे बशीरहाट लोकसभा सीट से खड़ा किया गया है। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए पार्टी के पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने कहा, भाजपा ने बंगाल के बशीरहाट से रेखा पात्रा को मैदान में उतारा है। वह संदेशखाली के पीड़ितों में से एक हैं, जिन्हें शेख शाहजहां के हाथों पीड़ा झेलनी पड़ी थी। भाजपा संदेशखाली पीड़ितों सहित हर महिलाओं के साथ मजबूती से खड़ी है।

घोष ने कहा- अब नई सीट जीतने के लिए करूंगा मेहनत
वहीं, भाजपा ने दिलिप घोष को उनके गढ़ मेदिनीपुर लोकसभा सीट से हटा दिया है। भाजपा ने उन्हें अब बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। इसी सीट पर टीएमसी ने पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को मैदान में उतारा है। घोष ने बदलावों पर कहा कि जब भी पार्टी को लगता है कि आगे कोई कठिन काम है, तो वह मुझे काम सौंप देती है। अब, मैं बर्धमान-दुर्गापुर सीट जीतने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूंगा। वहीं, सीट बदलने पर चौधरी ने कहा कि पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है, मैं उसका पालन करूंगा। मैंने हमेशा दिग्गज नेताओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। मैं पार्टी का एक वफादार कार्यकर्ता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें