फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sandeshkhali: ममता सरकार से कहा- अगर शाहजहां शेख को नहीं पकड़ पाए तो…, HC के फैसले के बाद एक्टिव हुए राज्यपाल

Tue, 27 Feb 2024 04:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राजभवन के एक अधिकारी का कहना है कि शाहजहां शेख की गिरफ्तारी में अगर राज्य सरकार असफल होती है तो 72 घंटे के अंदर उन्हें कारणों की रिपोर्ट राज्यपाल कार्यालय को सौंपनी पड़ेगी। 

विज्ञापन
CV Ananda Bose - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख इन दिनों सुर्खियों में हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय से शेख की गिरफ्तारी के मिले निर्देशों के बाद बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस एक्टिव हो गए हैं। बोस ने सोमवार रात राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि अगर वे शेख को गिरफ्तार करने में विफल हो जाते हैं तो 72 घंटे के अंदर रिपोर्ट दाखिल की जाए। शेख पर यौन उत्पीड़न और जमीन कब्जाने का आरोप है। शेख के समर्थकों ने ही ईडी की टीम पर भी हमला किया था। 

राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने सरकार से बदमाशों द्वारा एक बच्चे को फेंके जाने वाले मामले की जांच करने और इसकी रिपोर्ट राजभवन को सौंपने के लिए भी कहा है। अधिकारी का कहना है कि शेख की गिरफ्तारी में अगर राज्य सरकार असफल होती है तो उसे कारणों की रिपोर्ट राज्यपाल कार्यालय को सौंपनी पड़ेगी। 

हाईकोर्ट ने कहा- शाहजहां की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं लगाई

विज्ञापन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को संदेशखाली मामले में स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि कई लोग संदेशखाली जाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोगों को जाने दिया जा रहा है और कुछ को गिरफ्तार किया जा रहा है। मैं कोर्ट से अपील करता हूं कि एक स्वतंत्र कमेटी बनाई जाए, जो संदेशखाली जाकर लोगों से बात करे। सुनवाई के दौरान मामले के एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) ने कहा कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शाहजहां शेख को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है क्योंकि कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई हुई है। ये बात साफ होनी चाहिए। इस पर मामले पर सुनवाई कर रहे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा कि हमने सिर्फ एसआईटी के गठन पर रोक लगाई हुई है, लेकिन शाहजहां शेख को पकड़ने पर कोई रोक नहीं है। अब हाईकोर्ट में इस मामले पर 4 मार्च को फिर सुनवाई होगी।

अब जानें, शाहजहां शेख पर क्या आरोप हैं
संदेशखाली में लोगों की जमीन कब्जाने और महिलाओं से यौन शोषण के आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों ने शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। शाहजहां शेख बीती 5 जनवरी से फरार है। शेख बंगाल के राशन घोटाले में भी आरोपी है और इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी की टीम शाहजहां शेख के ठिकानों पर 5 जनवरी को छापेमारी के लिए गई थी, लेकिन शाहजहां शेख के समर्थकों ने ईडी की टीम पर हमला कर दिया। ईडी टीम पर हमले के मामले में भी शाहजहां शेख के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। अब संदेशखाली मामले में भी शाहजहां शेख आरोपी है, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बशीरहाट के एसपी एचएम रहमान ने कहा कि हमें शाहजहां शेख के खिलाफ शिकायत मिली है और हम शिकायतों के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं। हमने शहाजहां शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें