फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मशहूर गीतकार को आज भी याद हैं डिप्टीगंज और कंपनीबाग की गलियां

Wed, 08 Jun 2016 04:56 AM IST
रंजीत ठाकुर/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
संदीपनाथ ने बॉलीवुड में ऊंची छलांग लगाई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कभी मुरादाबाद की सड़कों पर घुमक्कड़ी करने वाले संदीपनाथ ने बालीवुड में ऊंची छलांग लगाई है। पेज-3, सांवरिया, फैशन और आशिकी-2 जैसी मशहूर फिल्मों के गीत लिखकर संदीप नाथ पहले से ही शोहरत की बुलंदियों पर हैं, लेकिन अब वे निर्माता-निर्देशक हो गए हैं।
विज्ञापन


डीएनए में गांधी जी टाइटल फिल्म से बतौर निर्माता-निर्देशक वह अपनी पहली पारी खेलेंगे।अमर उजाला से खास बातचीत में पारकर और केजीके कालेज में पढ़े संदीप नाथ ने बताया कि भी उनके जेहन में डिप्टी गंज और कंपनी बाग की गलियां घूमती हैं।

संदीप बताते हैं कि इस वक्त वह अपनी फिल्म डीएनए में गांधी जी में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म सामाजिक सरोकारों से जुड़ी फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने वर्तमान समय केयुवाओं को गांधी जी के विचारों से जोड़ने की कोशिश की है। कॉमर्शियल फिल्मों इस दौर में उन्हें अपने इस सामाजिक मूल्यों को दर्शाने वाली फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

याद आती हैं पीतलनगरी की गलियां

70 फिल्मों में खिल चुके हैं गाने
संदीप नाथ 1978 में पार्कर इंटर कॉलेज में 8वीं के छात्र थे। तब इनका परिवार डिप्टीगंज में रहता था। इन्होंने अपनी पहली साइकिल यहीं के नेशनल साइकिल स्टोर से 324 रुपये में खरीदी थी। कंपनी बाग में खूब साइकिल चलाया करते थे। नाथ को वे दिन भी याद हैं जब दोस्तों के साथ मिगलानी, अखिलेश, कमल, इम्पीरियल सिनेमाघरों में सिनेमा देखने जाया करते थे।

मुरादाबाद से कुछ इस तरह लगाव रहा कि एलएलबी करने फिर से यहीं आ गए और केजीके कॉलेज से एलएलबी किया। संदीप ने बताया कि वे मूलरूप से बंगाल के हैं लेकिन उनका जन्म कानपुर में हुआ। इसके बाद उनका परिवार मुरादाबाद आ गया। उन्हें बचपन के दिन बहुत याद आते हैं। वे कहते हैं कि फुर्सत के दिनों में फिर से मुरादाबाद आऊंगा। यहां बचपन से जुड़ी बहुत सी यादें हैं। 

70 फिल्मों में खिल चुके हैं गाने
संदीप नाथ बॉलीवुड की 70 फिल्मों में गाने लिख चुके हैं जिनमें आशिकी-2, पेज थ्री, सरकार, सरकार राज, कारपोरेट, सांवरिया, फैशन, सिंघम रिटर्न जैसी बेहतर फिल्में शामिल हैं। पेज-3 में लिखे उनके गीत -कितने अजीब रिश्ते हैं यहां पर को मेलोडी क्वीन लता मंगेशकर ने आवाज दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें