फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: मतदान के मौके पर सुदर्शन पटनायक ने 500 किलो आम से तैयार की कलाकृति, लोगों से की वोट करने की अपील

Sat, 25 May 2024 10:48 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

सुदर्शन पटनायक ने यह कलाकृति 2000 वर्ग फीट इलाके में 500 किलो आम की मदद से तैयार की। इस कलाकृति में उन्होंने एक संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा- चुनाव का पर्व, देश का गर्व।
विज्ञापन
सुदर्शन पटनायक की कलाकृति - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान आज शुरू हो गया है। इस बीच वोट की अहमियत को दर्शाते हुए मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच में एक कलाकृति तैयार की। उन्होंने इस कलाकृति के माध्यम से मतदाताओं को देशभर में जारी लोकसभा चुनाव और राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने की अपील की। रेत कलाकार ने यह कलाकृति आम की मदद से तैयार की। बता दें कि ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी है। राज्य की 42 विधानसभा सीट पर आज सुबह से मतदान जारी है।  
विज्ञापन


आम की मदद से तैयार की कलाकृति
पटनायक ने यह कलाकृति 2000 वर्ग फीट इलाके में 500 किलो आम की मदद से तैयार की। इस कलाकृति में उन्होंने एक संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा- 'चुनाव का पर्व, देश का गर्व'। 'आपका वोट आपकी आवाज' (योर वोट योर वॉइस)। पटनायक ने कहा कि उन्हें अपने इंस्टीट्यूट के छात्रों के साथ मिलकर इस कलाकृति को पूरा करने में पांच घंटे लगे। 

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "गर्मी के मौसम में आम बहुत लोगों का पसंदीदा है। मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वह कल मतदान जरूर करें। हमने अपनी कलाकृति में आम का उपयोग किया है।"
विज्ञापन


पिछले साल रथ यात्रा के मौके पर भी बनाई थी कलाकृति
इससे पहले पिछले साल सुदर्शन पटनायक ने पुरी में रथ यात्रा के शुभ आरंभ पर अपनी कलाकारी दिखाते हुए समुद्र तट पर जगन्नाथ भगवान की भव्य कलाकृति बनाई थी। सुदर्शन ने भगवान जगन्नाथ के साथ भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की छह फीट की रेत की कलाकृति तैयार की थी। इसमें उन्होंने 250 नारियल के साथ तीन रथ भी बनाए थे। अपनी इस कला में पटनायक ने दसिया बाउरी की कहानी को दर्शाया था। इस कलाकृति को बनाने में उन्हें 15 दिन का समय लगा था। हर साल सुदर्शन पटनायक रथ यत्रा के दौरान अपनी रेत कलाकृति का प्रदर्शन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें