फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: स्वामी जी ने सुनाया योगी की सादगी का किस्सा, कहा- 28 साल बाद भी उनके घर में टाइल नहीं...

Mon, 18 May 2026 11:31 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Amar Ujala Samwad Lucknow 2026: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में स्वामी चिदानंद सरस्वती ने शिरकत की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सादगी का एक प्रेरक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि साधारण जीवन जीने वाले योगी ने उत्तर प्रदेश को विकास और अनुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
सीएम योगी की सादगी पर बोले स्वामी चिदानंद - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज लखनऊ में अमर उजाला 'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का भव्य आयोजन किया गया है। इस महा मंथन में देशभर की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। इस विशेष संवाद में स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भी शिरकत की, जो परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष और विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु के रूप में भी जाने जाते हैं। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ा एक प्रेरक और दिल छू लेने वाला किस्सा साझा किया है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का जीवन जितना साधारण है, उनका कार्य और नेतृत्व उतना ही प्रभावशाली और परिवर्तनकारी है।

विज्ञापन




स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया "लगभग 28 वर्षों के बाद योगी जी अपने गांव में अपने घर पर पधारे थे। वहां पर एक कार्यक्रम था। स्कूल का उद्घाटन था। शाम को जब हम भोजन करके बैठे थे, तो बाद में हमने बाथरूम के बारे में पूछा। इसके बाद हम दंग रह गए। योगी जी ने जिस निवास को 28 साल पहले छोड़ा था, वहां आज तक टाइल भी नहीं लगी थी। छोटा-सा तीन गुणा चार फीट का बाथरूम था। सोचिए, गांव में उनके घर में टाइल नहीं है, लेकिन पूरे उत्तर प्रदेश को उन्होंने स्टाइल में खड़ा कर दिया है। एक नया उद्देश्य दिया है।"
विज्ञापन


सादगी से भरा जीवन, बड़े फैसलों की मिसाल
स्वामी चिदानंद ने कहा कि यह सुनकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया कि एक तरफ योगी आदित्यनाथ इतना साधारण जीवन जीते हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश को विकास, अनुशासन और व्यवस्था के एक नए मॉडल में बदलने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा "योगी जी का जीवन इस बात का उदाहरण है कि नेतृत्व दिखावे से नहीं, बल्कि संकल्प और सेवा भाव से चलता है।"
विज्ञापन


'घर साधारण, लेकिन राज्य को दिया नया विजन'
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने आगे कहा कि "योगी जी के घर में भले ही टाइल न लगी हो, लेकिन उन्होंने उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है।" उनके अनुसार, मुख्यमंत्री ने राज्य को विकास, सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उनका मानना है कि योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण पर आधारित है। यही कारण है कि उनके फैसलों का असर पूरे राज्य में दिखाई देता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें