फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad 2025: सेना में UP के योगदान पर जनरल मनोज पांडे ने कही बड़ी बात; अग्निवीरों के लिए सरकार से की खास अपील

Fri, 18 Apr 2025 10:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Amar Ujala Samwad Lucknow 2025: अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम 'संवाद' का आयोजन लखनऊ में हो रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को हुई। लखनऊ के गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज हम रू-ब-रू हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) मनोज पांडे से...
विज्ञापन
पूर्व सेना प्रमुख - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17 अप्रैल से लखनऊ में अमर उजाला संवाद का मंच सजा है। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीतिक मुद्दों से लेकर फिल्मों, खेलकूद, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाजसेवा, कला-संस्कृति समेत कई विषयों पर परिचर्चाएं हो रही हैं। इस दौरान देश-प्रदेश के विकास सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत हो रही है। पहले दिन कीर्ति चक्र से सम्मानित बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्रनाथ धर दुबे से बात हुई। उन्होंने शौर्य और पराक्रम की कहानियां साझा कीं। अब कार्यक्रम दूसरे दिन पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) मनोज पांडे ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने भारतीय सेना की तैयारियों, सैन्य अधिकारियों व जवानों के जज्बे पर अपने विचार रखे। उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ लगी देश की सीमाओं पर चुनौतियों और भविष्य के खतरों पर खुलकर बात की।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सेना में उत्तर प्रदेश के योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि देश में कुल आयुध निर्माणियों में से 12 फीसदी यूपी में हैं। ऐसे ही सेना में कुल जवानों में से 12 फीसदी यूपी से आते हैं। इसके अलावा 3.6 लाख सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी यहां रह रहे हैं। ऐसे ही पांच से छह हजार अग्निवीर अपना कार्यकाल पूरा करके समाज से जुड़ेंगे। ऐसे में राज्य सरकारों की भूमिका अहम हो जाती है। उनको प्रयास करना होगा कि इन अग्निवीरों के अनुभव का सही इस्तेमाल किया जाए। इन युवाओं के कौशल का ठीक से इस्तेमाल किया जाए। मेरी अपील है कि सरकारें सरकारी विभागों में रोजगार देकर इनका सही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें
Samwad 2025 Day 2 Live : आज संवाद का दूसरा दिन, अखिलेश, केशव मौर्य और मनोज मुंतशिर समेत ये मेहमान होंगे शामिल 
विज्ञापन

Samwad 2025: लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए निकहत की तैयारी कैसी? खुद बताया; पेरिस में पदक नहीं जीत पाने का अफसोस 
Samwad 2025: कला, समाज और फिल्मों के अनछुए पहलुओं से 'संवाद' ने कराया रूबरू, शख्सियतों ने बेबाकी से रखी बातें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें