फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिकों ने रचाई शादी, कहा- हम करते हैं एक-दूसरे से प्यार

Sun, 11 Feb 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
विज्ञापन
ऋषि-विन्ह
विज्ञापन

भारत में बेशक गे शादी को कानूनी मान्यता नहीं मिली है लेकिन कुछ कपल्स ऐसे हैं जो इस तरह की शादी करने की हिम्मत रखते हैं। ऐसा ही कदम उठाया महाराष्ट्र के रहने वाले ऋषि सथावने ने। उन्होंने अपने वियतनाम के रहने वाले पार्टनर विन्ह से अपने गांव यवतमाल में शादी कर ली। वैसे तो ऋषि पिछले दो दशकों से अमेरिका में रह रहे हैं लेकिन महाराष्ट्र के यवतमाल में शादी करना उनका सपना था जिसे उन्होंने साकार किया।

विज्ञापन


ऋषि और विन्ह की शादी में 100 लोग मेहमान बनकर शामिल हुए थे। जिसमें रिश्तेदार, दोस्त और स्कूल टीचर शामिल थीं। उन्होंने हल्दी से लेकर वरमाला तक की रस्में निभाईं। ठीक वैसे ही जैसे कि हर भारतीय शादी में होता है। इसके अलावा दोनों ने बॉलीवुड के गानों पर डांस भी किया। सथावने की तरह बहुत से सेम सेक्स (समलैंगिक) कपल उस देश में शादी कर रहे हैं, जहां ऐसा करना कानूनी तौर पर आपराधिक माना जाता है।

इसके बावजूद दोस्तों और परिवार की मदद से कुछ लोग बहादुरी दिखाकर इस तरह की शादी के बंधन में बंधते हैं। विन्ह और सथावने कैलिफोर्निया में रहते हैं और वह अनाथ बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। ऋषि का कहना है कि अगर दो लोग साथ में अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं तो किसी को इससे क्या परेशानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें