फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्र से होगा अगस्ता वेस्टलैंड करार में ‘रोम और रागा की कहानी’ का खुलासा: संबित पात्रा

Sun, 06 Jan 2019 12:22 AM IST
Avdhesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
संबित पात्रा
विज्ञापन
भाजपा ने शनिवार को दावा किया कि उसके पास अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर करार के बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल द्वारा कथित तौर पर लिखा गया एक पत्र है, जिससे ‘‘रोम और रागा की कहानी’’ का खुलासा होता है।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में मिशेल के कथित पत्र को पढ़ कर सुनाया। इस ‘‘पत्र’’ में मिशेल ने कथित तौर पर लिखा है कि ‘‘करार की राह के सभी अड़ंगों से निपट लिया गया है।’’ 

पात्रा ने कहा, ‘‘क्रिश्चियन मिशेल ने डिस्पैच के रूप में हजारों पत्र लिखे थे और उसने भारत में रहने के बावजूद उन पत्रों को भेजा। भारत में जब वह ‘दलाल’ और बिचौलिये के तौर पर रह रहा था, तब वह अगस्तावेस्टलैंड के सीईओ को पत्र लिखा करता था।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘हमारी एजेंसियों को इनमें से कुछ पत्र मिले हैं। हमें मीडिया के जरिए ऐसा ही एक पत्र मिला। इस पत्र से रोम और रागा के पीछे की कहानी का खुलासा हो जाएगा।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें