फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभाजी भिड़े बताएं आम खाने से कैसे पैदा होते हैं बच्चे, नगर निगम ने मांगा जवाब

Thu, 28 Jun 2018 07:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
विज्ञापन
sambhaji bhide
विज्ञापन

अंधविश्वास के आरोप लगने के बाद महाराष्ट्र के विवादित दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिड़े को यह साबित करना होगा कि उनके बाग का आम खाने से आखिर बच्चे कैसे पैदा होते हैं। भीमा-कोरगांव हिंसा के बाद चर्चा में आए भिड़े ने कहा था कि उनके बगीचे के आम खाने के बाद कई दंपतियों को बेटा पैदा हुआ है। 

विज्ञापन


एनएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि एक सामाजिक कार्यकर्ता ने भिड़े के दावे को झूठा बताते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क किया था। इसके बाद उनके बयान पर नासिक महानगरपालिका (एनएमसी) ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में एनएमसी ने भिड़े से पूछा है कि वह उन दंपतियों के नाम बताएं, जिन्हें उनके खेत के आम खाने के बाद बच्चे हुए हैं। उनसे अपने दावे को साबित करने को भी कहा गया है। 

बता दें कि नासिक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भिड़े ने यह विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि आम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अभी तक बिना बच्चों वाले 180 दंपतियों ने मुझसे फल लिया और उनमें से 150 को बच्चा हुआ। अगर कोई दंपति बेटा चाहता है तो उन्हें ये आम खाने के बाद बेटा होगा। बांझपन का सामना कर रहे लोगों के लिए यह आम फायदेमंद है। मैंने अपनी मां के अलावा कभी किसी को यह नहीं बताया। इससे पहले भीमा-कोरेगांव में हुई हिंसा के मामले में ‘श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान’ के संस्थापक संभाजी भिड़े के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें