समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान इस बार भारतीय सेना के बारे में दिए बयान से चर्चा में हैं। हालांकि उनके बड़बोले बयान अक्सर सामने आते रहते हैं।
यूपी के विधानसभा चुनाव के दौरान आजम खान ने इलाहाबाद की चुनावी रैली के दौरान कहा था कि मुस्लिम इस वजह से ज्यादा बच्चे पैदा करता है क्योंकि वो बेरोजगार है। आजम ने आगे कहा कि "अगर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को काम मिले तो वो ऐसा नहीं करेंगे।
"
मुस्लिम समुदाय के लोगों को आकर्षित करने के लिए आजम ने कहा कि हिंदुओं के पास रोजगार है इसलिए वो ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करते। खान ने चुटकी लेते हुए कहा कि हिंदुओं ने मुस्लिमों से ज्यादा बच्चे पैदा करना सीखा है। आजम खान ने उक्त बयान भाजपा सांसद साक्षी महाराज के उस बयान के जवाब में दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि "जनसंख्या लगातार बढ़ रही है जिसकी वजह से देश में समस्याएं बढ़ रही हैं, लेकिन इसके लिए हिंदू जिम्मेदार नहीं है। जो चार बीवियों और 40 बच्चों की बात करते हैं वो इसके लिए जिम्मेदार हैं।
महिलाओं पर बयान देकर भी फंस चुके हैं आजम
आजम खान
- फोटो : SELF
लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘आसरा आवास आवंटन एवं ई-रिक्शा वितरण’ के कार्यक्रम में आजम खान ने कहा था कि किराएदारों की बेटियों पर मकान मालिक बुरी नजर रखते हैं। जिनके पास अपना घर नहीं होता, उनके पास न नींद होती है और न ही सपना। किराए का मकान होता है तो मकान मालिक बेटियों पर बुरी नजर रखते हैं। कई महिलाओं ने मुझे यह बात बताई कि किराए के साथ न जाने क्या-क्या उन्हें देना पड़ता है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज के ठेकेदारों और हमारे बादशाह (नरेंद्र मोदी) लोगों के इस दर्द को नहीं समझ सकते।
वे यह भी नहीं समझ सकते कि बहन-बेटियों को मजदूरी की आड़ में अपना क्या-क्या देना पड़ता है। एक कमरे का यह मकान उनके लिए अंबानी के महल से बढ़कर है। उन्होंने कहा कि रिक्शे वाले की बेटी का सुंदर होने के बावजूद रिश्ता तय नहीं होता, क्योंकि उसका बाप रिक्शा चलाता है। अब ई-रिक्शा चालक को कोई रिक्शा पुलर नहीं कहेगा। अब उसकी बेटी का रिश्ता लौटाया नहीं जाएगा।
पहले योगी जी (आदित्यनाथ) शादी करें
आजम खान
गोभक्त आज के बाद किसी भी होटल के मेन्यू में बीफ की कीमत न लिखने दें। अगर ऐसा होता है तो सभी पांच सितारा होटलों को तोड़ दिया जाए, जैसे बाबरी मस्जिद को तोड़ा गया था। (बिसाहड़ा में अधेड़ की हत्या पर)
- कारगिल की पहाड़ियों पर फतह करने वाले सेना के जवान हिंदू नहीं, मुस्लिम थे।
- कुत्ते के बच्चे के बड़े भाई हमें तुम्हारा गम नहीं चाहिए। (मोदी के बयान पर पलटवार)
- 302 का अपराधी गुंडा नंबर-1 यूपी में दहशत फैलाने आया है। ......क्या ऐसे अपराधी को भारत रत्न दिलवा दूं ? (2014 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह पर)
- पहले योगी जी (आदित्यनाथ) शादी करें। अपना मर्द होना साबित करें। जब किसी से शादी करेंगे और मर्द होना साबित करेंगे तो मोहब्बत भी करने लगेंगे। मोहब्बत करेंगे तो नतीजा भी आएगा और नस्ल भी बढ़ेगी।
- बालियान को बोलने से पहले सोचना चाहिए कि यही जुबान लड्डू खिलाती है तो चप्पल भी खिला सकती है। (संजीव बालियान पर पलटवार)