फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Mataram: 'वंदे मातरम मुसलमान विरोधी नहीं', सपा नेता अबू आजमी बोले- देश का सम्मान सबको करना चाहिए

Wed, 11 Feb 2026 08:00 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने कहा कि वंदे मातरम मुसलमान विरोधी नहीं है, यह उनकी धार्मिक मजबूरी है। उन्होंने देश में सभी धर्मों के सम्मान पर जोर दिया।
विज्ञापन
अबू आजमी, सपा नेता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने वंदे मातरम के नए दिशा-निर्देशों पर टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया कि यह गीत मुसलमान विरोधी नहीं है, बल्कि उनकी धार्मिक मजबूरी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी आस्था होती है और किसी पर किसी धर्म के अनुसार कुछ करने का दबाव नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


हम देश का सम्मान करते हैं
अबू आजमी ने कहा वंदे मातरम का मुसलमान विरोध नहीं कर रहा, लेकिन उसकी धार्मिक मजबूरी है। वह अल्लाह के अलावा किसी और की प्रार्थना नहीं कर सकता। जब हम विधानसभा में जाते हैं तो वंदे मातरम गाया जाता है, हम खड़े रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी की अपनी-अपनी आस्था है। अगर मैं खड़े होकर कुरान की कोई सूरा पढ़ूं और किसी गैर-मुसलमान से पढ़ने के लिए कहूं, तो यह सही नहीं होगा। आपका धर्म जो कहता है आप वह करेंगे, मेरा धर्म मुझे वह करने देता है। हम सब भारतवासी हैं और इस देश का सम्मान करते हैं।

ये भी पढ़ें:- अहमदाबाद एयर इंडिया हादसा: सुप्रीम कोर्ट ने AAIB से तीन सप्ताह में रिपोर्ट मांगी, सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


अजित पवार के मामले पर क्या बोलें
अबू आजमी ने भाजपा पर भी टिप्पणी की और कहा कि कभी-कभी कुछ लोग ऐसे मुद्दे लाते हैं, जिससे हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद पैदा हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश का संविधान स्पष्ट करता है कि हर नागरिक अपने धर्म का पालन करते हुए दूसरे धर्म का सम्मान करे और मिलकर देश को आगे बढ़ाए। सपा नेता ने दिवंगत अजित पवार के मामले पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को जांच कराने की मांग है, तो मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को इसे स्वीकार करना चाहिए, ताकि मामले में सभी पहलू स्पष्ट हो जाएं।

(इनपुट: आईएएनएस )

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें