फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Akhilesh Yadav: 'भाजपा को सत्ता से बाहर करने का प्लान तैयार', अखिलेश कार्यकर्ताओं से बोले- 'करो या मरो'

एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 Mar 2023 08:21 PM IST

सार

अखिलेश यादव बोले पूरे देश में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है। आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी। अमेठी और रायबरेली से भी उम्मीदवार उतारने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता में हुई सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला


जातीय जनगणना को मुद्दा बनाएगी सपा

अखिलेश ने कहा, पार्टी ने पूरा प्लान बना लिया है। उन्होंने कहा, 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। दो दिन तक जो मंथन हुआ, उसके बाद यह तय हो गया कि पार्टी बूथ स्तर तक अपने जनाधार को और मजबूत करेगी। युवाओं को पार्टी से जोड़ने का एक विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा। जाति गणना को मुद्दा बनाया जाएगा। अति पिछड़ों को साथ में जोड़ने का मुहिम तेज किया जाएगा। जो लोग पिछले दिनों कहीं दूसरी ओर चले गए थे, उनको विश्वास दिलाया जाएगा और उनको साथ जोड़ने का काम किया जाएगा। पूरे देश में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है। आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी। अमेठी और रायबरेली से भी उम्मीदवार उतारने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा, मैं हाल ही में अमेठी गया था। वहां के लोग कह रहे हैं कि हम कांग्रेस को वोट देते हैं, लेकिन कांग्रेस हमारी ओर नहीं देखती है। लोग कह रहे हैं कि सपा को अमेठी में लड़ना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस वहां के लोगों का समर्थन नहीं करती है।


ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव बोले: एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा, कांग्रेस जैसा ही होगा हाल; विपक्षी मोर्चे पर कही यह बात


'केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही सरकार'

देश के सामने संकट इतना बड़ा है कि हम और आप उसकी कल्पना नहीं कर सकते। भाजपा के लोग कहते थे, भाजपा की आर्थिक नीतियां इतनी अच्छी हैं। एक उद्योगपति नंबर दो पर है। आज वो उद्योगपति पति कहां है? देश का, बैंकों, एलआईसी का पैसा डूबा है। क्या सरकार कार्रवाई करेगी? अखिलेश ने कहा, भाजपा लगातार विरोधियों पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। एक समय था जब कांग्रेस यही काम किया करती थी। उसका हश्र देखिए। भाजपा का भी यही हाल होगा। कीमतें आसमान छू रही हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। 


नेताजी ने दिया 'करो या मरो' का नारा

सपा के एक नेता ने बताया कि दो दिवसीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गठबंधन करने की सारी शक्तियां पार्टी ने अध्यक्ष अखिलेश यादव को दे दी है। वह गठबंधन के लिए स्वतंत्र होकर निर्णय ले सकेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार नेता जी ने दो नारे दिए हैं। एक करो या मरो और दूसरा अभी नहीं तो कभी नहीं। इस लिए पार्टी के जितने भी नेता इस बार आए हुए थे, उनको कह दिया गया है। बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ना है।


भाजपा को सत्ता से बाहर करने का प्लान तैयार

सपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, पूरा प्लान तैयार है। पार्टी राजनीतिक दलों से बातचीत कर रही है। उत्तर प्रदेश में सपा खुद भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस भाजपा को बढ़ने नहीं देगी। बिहार में माहौल भाजपा के खिलाफ बन रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और दक्षिण में भाजपा को वहां की क्षेत्रीय पार्टियां आगे बढ़ने नहीं देंगी। सपा को जहां-जहां मौका दिया जाएगा, वहां एक दो सीट पर चुनाव लड़ेगी और बाकी जगह सहयोगी दलों की मदद करेगी। सपा नेता ने कहा, पूरी तैयारी के साथ समीकरण बनाया जा रहा है। सबसे बड़ी बात, लोग भाजपा से दुखी हैं और बदलाव चाहते हैं। लोगों ने भाजपा का असली चेहरा देख लिया है।


वाम और कांग्रेस को अपनी भूमिका खुद तय करनी है

अखिलेश ने कहा, कांग्रेस और वाम मोर्चो दोनों ही बड़ी पार्टियां हैं। आने वाले समय में उनको खुद ही अपनी भूमिका तय करनी होगी। तीसरे मोर्चे में कौन होगा, इस पर बात हो चुकी है। कांग्रेस और वाम के इतर समान विचारधारा वाली राजनीतिक पार्टियों से बातचीत कर रहे हैं। क्षेत्रीय दलों की भूमिका अहम होने वाली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद के एजेंडे से सपा का यू टर्न: फायदा कम, नुकसान हो रहा था ज्यादा; मौर्य को मंच पर भी नहीं दी जगह


शुभ रही है बंगाल की भूमि: श्यामधर

बंगाल समाजवादी पार्टी के महासचिव श्यामधर पांडे ने बताया कि बंगाल की भूमि समाजवादी पार्टी के लिए हमेशा शुभ रही है। जब-जब भी बंगाल में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई है, उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनी है। इसके साथ ही केंद्रीय स्तर पर तीसरे मोर्चे की ताकत बढ़ी है। उन्होंने कहा, इस बार बंगाल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के आयोजन में सभी का स्वागत करने का मौका मिला।


यूपी से बंगाल में कानून व्यवस्था बेहतर

उन्होंने कहा, यूपी में फेक एनकाउंटर होते हैं। सबसे ज्यादा कस्टोडियन की मौत यूपी में होती है। मानवाधिकार के मामले सबसे ज्यादा यूपी में हैं। जब जांच होगी तो कई अधिकारियों को नुकसान होगा। यूपी में कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि पुलिस घुटने में गोली मारना भूल गई है। उन्होंने कहा, फ्लोर कोऑर्डिनेशन एक अलग मसला है। सीएम लोगों और विपक्ष को काम नहीं करने देते हैं। यूपी की तुलना में पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था बेहतर है।


भाजपा ने मुस्लिम बुनकरों से बिजली छीन ली

अखिलेश ने कहा, समाजवादी पार्टी कई राज्यों में चुनाव लड़ेगी। हम उसी के अनुसार फैसला लेंगे। जब नेताजी के जमाने में मुफ्त में बिजली दी गई थी तो भाजपा ने मुस्लिम बुनकरों से बिजली छीन ली है। भाजपा सिर्फ लोगों को बेवकूफ बना सकती है। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव हमारे साथ हैं और हम मिलकर काम कर रहे हैं। हम सभी ने नेताजी से आशीर्वाद लिया है, जिसे हम परंपरा के रूप में ले रहे हैं। ईडी सीबीआई सरकार के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next