सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत स्वभाव की तारीफ की और उन्हें गुजराती मित्र बताया। इसके जवाब में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पित्रोदा और उनकी पत्नी अंजना बेन को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। पित्रोदा मोदी और भाजपा सरकार के आलोचक रहे हैं, ऐसे में दोनों के बीच इस आत्मीय संवाद की राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा को गुरुवार को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। पीएम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए यह संदेश भेजा, जिसमें पित्रोदा ने मोदी के साथ व्यक्तिगत संबंधों की सराहना की थी और उन्हें गुजराती मित्र बताया था।
विज्ञापन
पित्रोदा के अनुसार, व्यक्तिगत स्तर पर मोदी बेहद गर्मजोशी भरे, दयालु और स्नेही स्वभाव के हैं। एक अच्छे वक्ता और मेहनती नेता हैं। गुजराती नेता, दोस्त या शुभचिंतक के तौर पर मुझे मोदी से कोई दिक्कत नहीं है। मैं पत्नी के साथ गुजरात स्थित उनके आवास पर कई बार जा चुका हूं।
जवाब में पित्रोदा को भेजे संदेश में पीएम ने लिखा, सैम भाई व अंजना बेन को दिवाली की बधाई। मैं आपके सुखद व स्वस्थ वर्ष की कामना करता हूं। जय जगन्नाथ। राजनीतिक गलियारों में इस आत्मीय संवाद की विशेष चर्चा हो रही है। सैम पित्रोदा पीएम मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कटु आलोचक रहे हैं।