अरुणाचल प्रदेश के विजयनगर में रिटायर्ड सैनिकों और उनके परिवारों ने एक किलोग्राम नमक के लिए 150 और एक किलोग्राम चीनी के लिए 200 रुपये देने पड़ रहे हैं। इस इलाके में नमक, तेल, चीनी व अन्य खाद्य पदार्थों की बड़ी समस्या है।
हालांकि यह हैरत में डालने वाली बात है कि देश के घाटी इलाके में रिटायर्ड सैनिकों के परिवारों को नमक और चीनी के लिए इतनी ज्यादा कीमत का भुगतान करना पड़ा। यह अरुणाचल से पृथक और एक निर्जन क्षेत्र है। जो अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा के हिमालय में बसा है। यहां घने जंगलों के बीच से पैदल पहुंचने में लगभग सात से 10 दिन लग जाते हैं। यह 8000 वर्ग किलोमीटर में फैला है और साथ ही विजयनगर कई कारणों से अनुपम है। अभियान के दौरान असम राइफल्स अर्धसैनिक बलों के आईजी ने 1961 में इसकी खोज की थी।
मामले में 70 के दशक से विजयनगर में असम राइफल्स के भूतपूर्व सैनिक जेड राल्ते ने कहा कि जब मैं भारत सरकार के कर्मचारी के रूप में 1964 में यहां था, तभी हमें 50 एकड़ जमीन देने का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय हमें 11 एकड़ जमीन दी गई थी। हालांकि हम यहां कृषि गतिविधियों में काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र में नमक की बड़ी समस्या है, हमें नमक खरीदने के लिए 150 रुपये का भुगतान करना होगा, इसलिए हम सरकार से नमक, तेल और अन्य खाद्य उत्पादों की आपूर्ति करने का अनुरोध करते हैं।