काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट के आदेश के बाद अब उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया जा रहा है। बता दें कि जोधपुर कोर्ट ने सलमान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
लेकिन इस आदेश के बाद सलमान के पास जेल जाने से बचने के लिए फिलहाल क्या रास्ता है और उन्हें जल्द से जल्द कैसे जमानत मिल सकती है इस पर उनके वकील की ओर से सोच-विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
आइए जानते हैं उन्हें इस सजा के बाद कैसे जमानत मिल सकती है। फिलहाल सलमान के वकील आज कोर्ट द्वारा जारी जजमेंट की कॉपी लेकर सेशन कोर्ट में अपील कर सकते हैं।
4 of 5
सलमान के वकील को जमानत की अर्जी के साथ जजमेंट की कॉपी लगानी होगी क्योंकि नियमों के मुताबिक ऐसे किए बिना जमानत अर्जी अधूरी मानी जाती है।
ऐसे में वकीलों के पास जोधपुर कोर्ट से जजमेंट की कॉपी लेकर सेशल कोर्ट में अप्लाई करने के लिए फिलहाल बेहद कम समय रह गया है।
अगर वह आज बेल अर्जी नहीं कर पाते हैं तो उनके पास शुक्रवार को सेंशन कोर्ट में जाकर अर्जी दाखिल करने का मौका है। वहीं अगर सलमान को सेशन कोर्ट से बेल नहीं मिलती है तो फिलहाल उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल में रहकर अपनी सजा पूरी करनी होगी।