फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महाराज ने चुनाव आयोग के सामने रखा अपना पक्ष

Thu, 12 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा सांसद साक्षी महाराज बुधवार को चुनाव आयोग के समक्ष पेश हुए। आयोग के समक्ष उन्होंने धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी से इंकार करते हुए कहा कि उन्होंने देश की सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या वृद्घि पर अपनी राय रखी थी। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने किसी धर्म का नाम नहीं लिया था। गौरतलब है कि विवादास्पद टिप्पणी को आदर्श आचार संहिता का उल्लंधन मानते हुए आयोग ने साक्षी को कारण बताओ नोटिस भेज कर सफाई मांगी थी। उन पर आरोप था के एक संत सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि देश की जनसंख्या हिंदू नहीं बल्कि 4 शादियां और 40 बच्चे की बात करने वाले बढ़ा रहे हैं। 

आयोग में अपना पक्ष रखने के बाद भाजपा सांसद ने कहा कि वह अपने कहे पर आज भी कायम हैं। जनसंख्या इस देश की सबसे बड़ी समस्या है। इस पर रोक के लिए कानून की जरूरत है। उन्होंने संत सम्मेलन में देश की सबसे बड़ी समस्या पर अपनी बात रखी है। इस दौरान किसी धर्म का नाम नहीं लिया। 
विज्ञापन


इससे पहले आयोग की ओर से नोटिस मिलने के बाद साक्षी ने कहा था कि उन्होंने हिंदी में नोटिस मांगा है। हालांकि साक्षी महाराज ने आयोग द्वारा बुधवार अपराह्न से पहले पहले पक्ष रखने के लिए दिए गए समय का पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें