फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मोम संग्रहालय’ की स्थापना करेगा साईं बाबा ट्रस्ट 

Thu, 05 Jan 2017 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
sai baba
विज्ञापन
श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट, देश के प्रमुख संतों की प्रतिमा की स्थापना के लिए मोम संग्रहालय के निर्माण की योजना बना रहा है। मोम का यह संग्रहालय विश्व भर में स्थित अन्य प्रसिद्ध संग्रहालयों की तरह ही होगा। इसमें दर्शकों को संतों के बारे में लिखित जानकारी भी मिल सकेगी।
विज्ञापन


इसी के साथ मंदिर ट्रस्ट प्रतिदिन आने वाले लाखों भक्तों के लिए धर्मशाला का भी निर्माण करेगा। जिसमें भक्तों को खाने, रहने, पानी, शौचालय और एंबुलेंस की सुविधा दी जाएगी। ट्रस्ट वंचित एवं जरूरतमंद छात्रों के लिए यूपीएससी व महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में चयन की तैयारी के लिए एकेडमी खोलने की भी योजना बना रहा है।

इन सभी प्रोजेक्ट्स की इस साल के अंत तक पूरा हो जाने की योजना है। संस्थान के अधिकारी ने बताया कि इस महीने से जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था का आयोजन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें