Sahitya Akademi awardee G Nanjundan
- फोटो : ANI
साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता जी नंजुंदन बंगलूरू स्थित अपने घर में मृत मिले। पुलिस के मुताबिक, नंजुंदन का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
बंगलूरू विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार नंजुंदन इस यूनिवर्सिटी में सांख्यिकी विभाग के प्रोफेसर के तौर पर पढ़ाने का काम कर रहे थे। उन्हें 2012 में साहित्य अकादमी का पुरस्कार मिला था। कई प्रसिद्ध जर्नल में उनके 10 से ज्यादा पेपर प्रकाशित हो चुके हैं।