साहित्य अकादमी ने आज 2018 के लिये बाल साहित्य पुरस्कार के 23 और युवा पुरस्कार के 21 विजेताओं के नामों की घोषणा की। बाल पुरस्कार के विजेताओं को 14 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा जबकि युवा पुरस्कार के लिये तारीख तय किया जाना अभी बाकी है।
साहित्य अकादमी के सचिव के श्रीनिवासराव ने कहा , ‘‘पुरस्कार विजेताओं की सूची की अनुशंसा 22 भारतीय भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों की ज्यूरी ने की थी और साहित्य अकादमी के कार्यकारी बोर्ड ने इसे मंजूरी दी। बोर्ड की बैठक आज साहित्य अकादमी के अध्यक्ष चंद्रशेखर कंबर के नेतृत्व में हुई।’’
युवा पुरस्कार में दस कविता संग्रह भी हैं। इसके अलावा लघुकथाओं के तीन संग्रह, दो उपन्यास और एक नाटक का चयन भी पुरस्कार के लिए किया गया है। विजेताओं को एक ताम्रपत्र के साथ 50 हजार रूपये का चेक दिया जाता है।