फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी ऋतम्भरा ने कहा, जातियों में बंटना हिंदू समाज की सबसे बड़ी कमजोरी

Sun, 09 Dec 2018 05:00 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साध्वी ऋतंभरा
विज्ञापन
विहिप द्वारा रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित धर्मसभा में बोलते हुए साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि जातियों में बंटे होना हिंदू समाज की सबसे बड़ी कमजोरी है। यही कारण है कि उन्हें अपने आराध्य के मंदिर के निर्माण के लिए इतने वर्षों की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। अगर यह समाज जातियों में न बंटा होता तो उन्हें अपने अधिकारों को पाने के लिए इस तरह बार-बार अपमानित न होना पड़ता। 
विज्ञापन


उपस्थित रामभक्तों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या वो व्यवस्था अच्छी होती है जो जातिव्यवस्था में समाज को बांटती हो, किसी को बिना किसी योग्यता के सम्मान और किसी को बिना किसी गलती के अपमानित करती हो। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने निषाद और केवट को अपनाकर सबको अपनाने की सीख दी थी। उसे अपनाकर ही समाज को एकत्र, संगठित और विजयी बनाया जा सकता है। 

अपनों की आवाज सुने सरकार

ऋतम्भरा ने कहा कि अपनों की आवाज अपनों को (वर्तमान सरकार) सुननी चाहिए और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए। जब तक राममंदिर नहीं बनता तब तक गौरव का अनुभव नहीं होगा। चाहे योगी आदित्यनाथ राम की कितनी भी बड़ी मूर्ति बना लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें