साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
- फोटो : Social media
लोकसभा चुनाव के लिए 22 अप्रैल को दायर ठाकुर के नामांकन पत्र और शपथ पत्र के अनुसार वह 49 वर्ष की हैं। इसका मतलब है कि वह 1970 में पैदा हुई थीं।
इसके अलावा, जनवरी 2009 में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) द्वारा उनके खिलाफ दायर आरोप पत्र के अनुसार, वह उस साल 38 वर्ष की थीं।
इसका मतलब यह हुआ कि प्रज्ञा ठाकुर का जन्म 1970 से 1971 के बीच हुआ होगा। इसी तरह 2017 में ठाकुर की जमानत के आदेश में 2016 में उनकी उम्र "करीब 44 साल" होने का उल्लेख है।
2016 में चार्जशीट में बताई गई उम्र के हिसाब से, ठाकुर की उम्र 46 साल होगी। जिससे वह ''करीब 44 साल'' की उम्र के दायरे में आ गईं।
इस तरह अगर हम इन दो दस्तावेजों के आधार पर ठाकुर के जन्म वर्ष को 1970 मानें, तो 1992 में वह करीब 22 साल की रही होंगी - जो 4 साल के बच्चे की तुलना में बहुत बड़ी थीं, जैसा कि बहुत लोगों ने उनकी उम्र को लेकर दावा किया।
जब इस दावे की जांच की गई तो साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बहन उपमा सिंह ने इस बात की पुष्टि कि उनका जन्म 1970 में हुआ था। साध्वी की जन्म तिथि 02/02/1970 है और यह उनकी मार्कशीट और आधार कार्ड पर उल्लिखित है।
बाबरी विध्वंस के दौरान साध्वी की उम्र 4 साल थी- यह बात आई कहां से?
ऑटोबायोग्राफी डॉट टेक (autobiograhy.tech) और ड्रेशेयर डॉट कॉम (dreshare.com) जैसी कुछ वेबसाइटों में प्रज्ञा ठाकुर की जन्म तिथि तारीख 2 अप्रैल 1988 बताई गई है।
हालांकि, यह पता नहीं लगाया जा सका कि इन वेबसाइटों ने यह तिथि कहां से प्राप्त की थी।