फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर गरजीं साध्वी प्राची कहा- लातों के भूत बातों से नहीं मानते

Mon, 26 Sep 2016 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते, पाकिस्तान को 71 की लड़ाई याद दिलानी होगी, तभी वह रास्ते पर आएगा। पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ोसी देश होने के कारण पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन पाक निकम्मा निकला।’ यह बातें रविवार को पत्रकार वार्ता में विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजम खां शकुनी बनकर मुलायम परिवार का बिखराव कर रहे हैं। रामगोपाल यादव चाणक्य और मुलायम सिंह यादव पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बने हुए हैं। शिवपाल यादव किसी तरह से अपने को स्थापित करने की कोशिश में हैं। सपा और बसपा खत्म हो चुकी हैं। भाजपा को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए हिंदुत्व का मुद्दा साथ लेकर चलना होगा।

उन्होंने आदित्यनाथ योगी का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा को चुनाव में हिंदुत्व चेहरे को सामने लाना चाहिए। देश में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी के होने से देश, प्रदेश का विकास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान को जल्द मिलेगा मुंह तोड़ जवाब

संगीत सोम - फोटो : getty
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डा. मंजू शिवाच के निवास पर उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान को टिकट देते वक्त पारदर्शिता बरतनी होगी। तभी यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। राम मंदिर मुद्दे पर साध्वी ने कहा कि राम मंदिर हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा। प्रधानमंत्री से मिलकर राममंदिर मुद्दे पर जल्द निर्णय के लिए अलग से कोर्ट में गुहार लगाई जाएगी। प्रेस वार्ता में भाजपा नेता पवन सिंहल, डा. देवेंद शिवाच, सत्यवीर सिंह राघव, नवीन जायसवाल आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

पाकिस्तान को जल्द मिलेगा मुंह तोड़ जवाब
भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि पाकिस्तान को जल्द मुंह तोड़ जवाब मिलेगा। जिसे हिंदुस्तान से प्यार नहीं है उसके लिए सीमा पार के रास्ते खुले हैं। अब देश में देशप्रेमी ही रहेगा। संगीत सोम रविवार को हिंदू युवा वाहिनी की ओर से वृद्ध आश्रम में उड़ी में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शीघ्र पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देंगे। इससे पूर्व हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने सुचेतापुरी कालोनी के पास विधायक का स्वागत किया। वहां नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, युवराज ढोडी, राहुल कोको, निशांत गौड़, पवन अग्रवाल, नमन, अक्षित, विपुल, विजय, अभिषेक, विशाल, योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें