फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: श्रीलंका में मां सीता के मंदिर का अभिषेक; भारत की सरयू नदी से लाया गया जल, नेपाल से लाए गए परिधान

Mon, 20 May 2024 04:44 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

Sri Lanka: श्रीलंका के सीता एलिया गांव में देवी सीता को समर्पित सीता अम्मा मंदिर का अभिषेक किया गया। इस समारोह में अयोध्या की सरयू नदी से जल लाया गया। 

विज्ञापन
सरयू नदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका में देवी सीता को समर्पित एक हिंदू मंदिर के अभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में हजारों लोग शामिल हुए। मंदिर के अभिषेक के लिए अयोध्या की सरयू नदी से जल लाया गया। द्वीप राष्ट्र के सीता एलिया गांव स्थित सीता अम्मा मंदिर में यह आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


समारोह में शामिल हुए हजारों लोग 
श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि इस समारोह के दौरान हजारों की संख्या में भारतीय, श्रीलंकाई और नेपाली श्रद्धालु शामिल हुए। इस समारोह का आयोजन श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर द्वारा किया गया। यह मंदिर मां सीता को समर्पित है और अभिषेक समारोह में अयोध्या की सरयू नदी से जल लाया गया था। 

अयोध्या और नेपाल से लाया गया प्रसाद
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सीता अम्मा मंदिर में अयोध्या और नेपाल से प्रसाद लाया गया। अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि कहा जाता है और नेपाल को देवी सीता की जन्मभूमि कहा जाता है। यह भी बताया गया है कि इस अभिषेक समारोह में दुनियाभर के श्रद्धालु शामिल हुए। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत और नेपाल से देवी सीता के लिए परिधान लाए गए और आंध्र प्रदेश के तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर से मिठाई और अन्य सामग्री लाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें