फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा खेडकर के घर लूटपाट: घरेलू सहायिका ने पूरे परिवार को खिलाया नशीला पदार्थ? कीमती सामान-फोन लेकर फरार

Sun, 11 Jan 2026 03:19 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।

सार

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोपों के चलते बर्खास्त की गईं आईएएश अधिकारी पूजा खेडकर के मामले में अब एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। उन्होंने अपने घर में लूट की जाने की बात कही है।

 
विज्ञापन
पूर्व प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने पूर्व प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पूजा खेडकर का आरोप है कि उनके परिवार की घरेलू सहायिका ने उन्हें और उनके माता-पिता को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और इसके बाद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूजा खेडकर ने शनिवार देर रात बानेर रोड स्थित अपने परिवार के बंगले पर हुई इस कथित घटना की जानकारी दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घरेलू सहायिका ने खिलाया नशीला पदार्थ
पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, उन्होंने दावा किया कि हाल ही में काम पर रखी गई नेपाल की निवासी घरेलू सहायिका ने उन्हें और उनके माता-पिता (मनोरमा एवं दिलीप खेडकर) को नशीली दवाएं देकर बेहोश कर दिया तथा उन्हें बांधकर उनके मोबाइल फोन और कुछ कीमती सामान लेकर फरार हो गई।

साजिश या ड्रामा?
पूजा खेडकर ने दावा किया कि वह किसी तरह खुद को मुक्त कर पाईं और दूसरे फोन का इस्तेमाल करके पुलिस को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि खेडकर ने टेलीफोन पर घटना की सूचना दी, लेकिन अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई है और न ही चोरी हुए अन्य सामान के बारे में विवरण दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर प्रशांत तमांग का निधन, ममता बनर्जी ने सिंगर को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


पहले लगे हैं ये आरोप
खेडकर दंपति के खिलाफ पिछले साल नवी मुंबई में सड़क पर झगड़े के बाद एक ट्रक चालक के अपहरण के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया था। पूजा खेडकर पर 2022 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में आरक्षण का लाभ लेने के लिए आवेदन में तथ्यों को छुपाने का आरोप है, लेकिन उन्होंने अपने खिलाफ सभी आरोपों का खंडन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें