फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीलिया केस: विस्फोटक भरी एसयूवी के पीछे वाली कार वाजे ही चला रहा था

Thu, 01 Apr 2021 02:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।

सार

  • इनोवा कार को मुलुंड चेकपोस्ट पर उस सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है
विज्ञापन
सचिन वाजे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली विस्फोटकों से भरी एसयूवी के पीछे चल रही इनोवा कार को खुद सचिन वाजे चला रहा था। बुधवार को एक अधिकारी ने यह दावा किया। वाजे अभी एनआईए की गिरफ्त में है।

विज्ञापन


एनआईए इस मामले में बरामद विस्फोटकों से भरी कार और इनोवा की जांच के साथ कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या की भी जांच कर रही है, जिन्हें एसयूवी का कथित मालिक बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इनोवा कार को मुलुंड चेकपोस्ट पर उस सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है, जो दक्षिण मुंबई से ठाणे की ओर जा रही थी। बाद में यह कार मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में लाई गई।
विज्ञापन


एनआईए से पहले इस मामले की जांच एटीएस कर रही थी और उसे शक था कि क्योंकि इस मामले में वाजे का नाम आया है, वह इनोवा को वहां से हटाकर सुबूत नष्ट कर सकता था। इसलिए एटीएस ने उस पर अपनी नजरें गड़ा दी। बाद में इस मामले को अपने हाथ में लेने के साथ ही एनआईए ने इनोवा कार को भी अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें