फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SABERA 2024: सबेरा करेगा सामाजिक विकास में योगदान देने वाली शख्सियतों का सम्मान, शॉर्टलिस्ट किए गए कई नाम

Mon, 04 Nov 2024 07:36 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेनू सूद कर्नाड ने लगातार चौथी बार जूरी की अध्यक्षता की। इस दौरान प्री स्क्रीनिंग परिषद द्वारा चयनित की गईं प्रविष्टियों पर अंतिम मुहर लगी। 
विज्ञापन
सबेरा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SABERA 2024 को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सबेरा कार्यक्रम के सातवें संस्करण में एक बार फिर सामाजिक विकास में योगदान देने वाली शख्सियतों और संगठनों का सम्मान किया जाएगा। इस बार यह कार्यक्रम 11 दिसंबर को भारत हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में होगा। आज यानी चार नवंबर को जूरी सदस्यों ने नामांकन प्रविष्टियों का अंतिम रूप से चयन किया। अमर उजाला इस कार्यक्रम का एक्सीलेंस पार्टनर है। SABERA, का पूरा नाम सोशल एंड बिजनेस इंटरप्राइज रिस्पॉन्सिबल अवार्ड्स है। 
विज्ञापन


रेनू सूद कर्नाड ने लगातार चौथी बार जूरी की अध्यक्षता की। इस दौरान प्री स्क्रीनिंग परिषद द्वारा चयनित की गईं प्रविष्टियों पर अंतिम मुहर लगी। जूरी की अध्यक्षता कर रहीं रेनू सूद कर्नाड ने कहा कि निस्वार्थ प्रयास में शामिल व्यक्ति, कंपनियां और समुदाय भारत के रोल मॉडल हैं। ऐसे समूह तैयार करके SABERA वास्तव में राष्ट्रीय सेवा में योगदान कर रही है। इसके अलावा जूरी में उद्योग जगत की विशिष्ट हस्तियों को शामिल किया गया है। इसमें शामिल मैककेन इंडिया के प्रबंध निदेशक मेनक धर का कहना है कि व्यक्तियों, समुदायों और व्यवसायों में सेवा के लिए प्रेरित होने पर अच्छे प्रभाव डालने की क्षमता होती है। माइकल और सुसान डेल फाउंडेशन की देश निदेशक गीता गोयल ने भी सबेरा की प्रशंसा की।

विज्ञापन


इसके अलावा जूरी में शामिल एक और सदस्य कंपास ग्रुप इंडिया के प्रबंध निदेशक विकास चावला ने सबेरा को सामाजिक जिम्मेदारी में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने वाला मंच बताया। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कॉरपोरेट मामलों के अधिकारी यश यादव ने ब्रांडों और व्यक्तियों को मान्यता देने के लिए सबेरा का आभार व्यक्त किया। मुथूट फाइनेंस के उप प्रबंध निदेशक जॉर्ज मुथूट जॉर्ज ने कहा कि व्यवसायों के लिए समाज में निवेश करना महत्वपूर्ण है। यूनिलिवर की दक्षिण एशिया स्थिरता निदेशक कणिका पाल ने क्षेत्रीय सीखने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

जूरी के सदस्य अंतरा फाउंडेशन की सीईओ चंद्रिका बहादुर ने सार्थक प्रभाव डालने की चुनौती को अपनाने वालों का सम्मान करने के लिए सबेरा का हिस्सा होने पर गर्व जताया। एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के सह-संस्थापक और संयुक्त प्रबंध निदेशक संदीप जैन ने कहा कि छोटे पहलों की पहचान और समर्थन करना सामाजिक परिवर्तन पर उनके गहरे प्रभाव को उजागर करना है। बताया जाता है कि पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए संगठनों में एफएमसीजी, वित्त, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, स्टील और ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, शिक्षा, और गैर-लाभकारी क्षेत्रों के प्रसिद्ध नाम शामिल हैं।

बताया जाता है कि सबेरा कार्यक्रम के तहत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विशेष पुलिस आयुक्त आईपीएस छाया शर्मा और सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र के अन्य प्रमुख व्यक्ति शामिल होंगे। यह सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध नेताओं और परिवर्तन निर्माताओं के बीच नेटवर्किंग और विचार साझा करने का एक मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डेलीगेट पास पंजीकरण के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं। पंजीकरण https://www.sabera.co/registration/ पर कराया जा सकता है। SABERA और इसके मिशन के बारे में अधिक जानने के लिए SABERA.co पर संपर्क किया जा सकता है। 

प्री स्क्रीनिंग परिषद में यह रहे शामिल
प्रविष्टियों की पहली स्क्रीनिंग प्री-स्क्रीनिंग परिषद ने की। इसमें गायत्री शर्मा, वीपी एक्सटर्नल कम्युनिकेशंस, रोल्स-रॉयस, भास्कर मजूमदार, को-ऑरिजिनेटर, कॉम्सअड्डा, संतोष जयाराम, सस्टेनेबिलिटी सलाहकार, एचएसीएल टेक,  रिनिका ग्रोवर, हेड ऑफ स्थिरता और सीएसआर, अपोलो टायर्स लिमिटेड, संगीता रॉबिन्सन, स्ट्रेटेजिक डायरेक्टर, एएनटीएस, एना चक्रवर्ती, वीपी पीआर-कम्युनिकेशंस और सीएसआर, रोडिस, रुश्वा परिहार, सस्टेनेबिलिटी कोच,  अनुपम निधि, सीएसआर हेड, वेदांता लिमिटेड और हिंदुस्तान जिंक शामिल रहे। 

देखें शॉर्टलिस्ट किए गए नामों की सूची, इनमें से विजेताओं को चुना जाएगा और 11 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा
कंपनी का नाम प्रोजेक्ट का नाम सीमा श्रेणी
एसबीआई फाउंडेशन CONSERW 5 करोड़ से ऊपर पर्यावरण उपभोग
डाबर इंडिया लिमिटेड ग्रीन प्रोजेक्ट्स 5 करोड़ से ऊपर पर्यावरण उपभोग
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड पथमेड़ा में CBG प्लांट 5 करोड़ से ऊपर पर्यावरण उपभोग
कर्म मोक्ष निर्वाण फाउंडेशन रैगबैग 5 करोड़ से नीचे पर्यावरण उपभोग

कंपनी का नाम प्रोजेक्ट का नाम सीमा श्रेणी
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कश्मीर सुपर-50 मेडिकल 5 करोड़ से ऊपर शिक्षा
उदयन केयर उदयन शालिनी फैलोशिप प्रोग्राम 5 करोड़ से ऊपर शिक्षा
AJSA इंडिया ब्रिज स्कूल कम CLDC's 5 करोड़ से नीचे शिक्षा
ट्रांसफॉर्म स्कूल्स ट्रांसफॉर्म लर्निंग 5 करोड़ से नीचे शिक्षा
एसबीआई फाउंडेशन एसबीआई फाउंडेशन - इंटीग्रेटेड लर्निंग मिशन 5 करोड़ से ऊपर शिक्षा
बायोकॉन एकेडमी ब्रिजिंग द इंडस्ट्री-एकेडेमिया गैप  5 करोड़ से नीचे शिक्षा

कंपनी का नाम प्रोजेक्ट का नाम सीमा श्रेणी
असिसटेक फाउंडेशन इनक्लूसिव इनोवेशन नेटवर्क 5 करोड़ से नीचे सशक्तीकरण
एसबीआई फाउंडेशन एसबीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर PwDs 5 करोड़ से ऊपर सशक्तीकरण
माय एंजेल्स एकेडमी माय एंजेल्स एकेडमी 5 करोड़ से नीचे सशक्तीकरण

कंपनी का नाम प्रोजेक्ट का नाम सीमा श्रेणी
हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड प्रभात 5 करोड़ से ऊपर स्वास्थ्य कल्याण
हंस फाउंडेशन हेल्थ ऑन व्हील्स प्रोग्राम्स 5 करोड़ से ऊपर स्वास्थ्य कल्याण
एसबीआई फाउंडेशन स्पर्श हॉस्पिस और करुणा 5 करोड़ से ऊपर स्वास्थ्य कल्याण
सचिन सार्कोमा सोसाइटी सहायक सेतु 5 करोड़ से नीचे स्वास्थ्य कल्याण
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड प्रोजेक्ट दिल विदाउट बिल 5 करोड़ से ऊपर स्वास्थ्य कल्याण

कंपनी का नाम प्रोजेक्ट का नाम सीमा श्रेणी
सेंटर फॉर कलेक्टिव डेवलपमेंट (सहकार मित्र संस्था) फार्मवेदा 5 करोड़ से ऊपर कृषि ग्रामीण विकास
एसबीआई फाउंडेशन ग्राम सेवा 5 करोड़ से ऊपर कृषि ग्रामीण विकास
डाबर इंडिया लिमिटेड हर्बल किंगडम 5 करोड़ से ऊपर कृषि ग्रामीण विकास

कंपनी का नाम प्रोजेक्ट का नाम सीमा श्रेणी
डाबर इंडिया लिमिटेड स्वस्थघर 5 करोड़ से ऊपर लैंगिक समानता
जिंदल स्टील एंड पावर - 5 करोड़ से ऊपर लैंगिक समानता

कंपनी का नाम प्रोजेक्ट का नाम सीमा श्रेणी
वैदिक सृजन एलएलपी काउनॉमिक्स® टेक्नोलॉजी 5 करोड़ से नीचे मोस्ट इनोवेटिव डेवलपमेंट सेक्टर प्रोजेक्ट
फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस इंडिया ट्रस्ट FFE स्कॉलरशिप & बियोंड स्कॉलरशिप प्रोग्राम 5 करोड़ से ऊपर मोस्ट इनोवेटिव डेवलपमेंट सेक्टर प्रोजेक्ट
गुड अर्थ इको फ्यूचर्स प्रा. लि. सारंग 5 करोड़ से ऊपर मोस्ट इनोवेटिव डेवलपमेंट सेक्टर प्रोजेक्ट
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स 5 करोड़ से ऊपर मोस्ट इनोवेटिव डेवलपमेंट सेक्टर प्रोजेक्ट
एसबीआई फाउंडेशन LEAP 5 करोड़ से ऊपर मोस्ट इनोवेटिव डेवलपमेंट सेक्टर प्रोजेक्ट

कैटेगरी बी एंटीटी अवॉर्ड सीमा श्रेणी
RANGEET   5 करोड़ से नीचे वर्ष का सामाजिक उद्यम
कर्म मोक्ष निर्वाण फाउंडेशन   5 करोड़ से नीचे वर्ष का सामाजिक उद्यम
वाधवानी फाउंडेशन   5 करोड़ से ऊपर वर्ष की गैर-लाभकारी संस्था
कैंसर अवेयरनेस प्रिवेंशन एंड अर्ली डिटेक्शन ट्रस्ट (CAPED)   5 करोड़ से नीचे वर्ष की गैर-लाभकारी संस्था
सचिन सार्कोमा सोसाइटी   5 करोड़ से नीचे वर्ष की गैर-लाभकारी संस्था
हंस फाउंडेशन   5 करोड़ से ऊपर वर्ष की गैर-लाभकारी संस्था
यूनाइटेड वे बेंगलुरु   5 करोड़ से ऊपर वर्ष की गैर-लाभकारी संस्था
रोशनी फाउंडेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट   5 करोड़ से नीचे वर्ष की गैर-लाभकारी संस्था
बंसीविद्या मेमोरियल ट्रस्ट   5 करोड़ से नीचे वर्ष की गैर-लाभकारी संस्था
चिल्ड्रेन्स लव कासल ट्रस्ट   5 करोड़ से नीचे वर्ष की गैर-लाभकारी संस्था
विज्ञापन

कैटेगरी सी व्यक्तिगत पुरस्कार सीमा श्रेणी
सम्यक जैन इनवॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन   वर्ष का सामाजिक नेतृत्व
विशाल कुमार वेस्ट वारियर्स सोसाइटी   वर्ष का सामाजिक नेतृत्व
अमित भाटिया एस्पायर इम्पैक्ट   वर्ष का सामाजिक नेतृत्व
अमेया वारियर RV यूनिवर्सिटी छात्र   वर्ष का सामाजिक नेतृत्व
दीपा महाजन सहयोग केयर फॉर यू   चेंज मेकर्स
डॉ. मुकुंद राजन ईक्यूब इन्वेस्टमेंट एडवाइज़र्स   चेंज मेकर्स
मीनाक्षी नायर ईताशा सोसाइटी   चेंज मेकर्स
डॉ. मनीष जैन किनीर   चेंज मेकर्स
गायत्री वासुदेवन संभव फाउंडेशन   चेंज मेकर्स
मिताली निकोर निकोर एसोसिएट्स   चेंज मेकर्स
सिल्वेस्टर पीटर माय एंजेल्स एकेडमी   चेंज मेकर्स
* कैटेगरी B3: रिस्पॉन्सिबल बिजनेस ऑफ द ईयर, B4: प्रॉमिसिंग रिस्पॉन्सिबल बिजनेस ऑफ द ईयर, C1: प्रॉमिसिंग रिस्पॉन्सिबल बिजनेस लीडर और C5: रिस्पॉन्सिबल बिजनेस लीडर के लिए अभी किसी को शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है। सभी विजेताओं को सबेरा 2024 अवॉर्ड्स और समिट के तहत 11 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें