फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण : 26 दिसंबर को चार घंटे बंद रहेगा सबरीमाला मंदिर

Mon, 25 Nov 2019 05:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुअनंतपुरम
विज्ञापन
Sabrimala Temple
विज्ञापन

केरल के सबरीमाला में स्थित भगवान अयप्पा का मंदिर सूर्य ग्रहण की वजह से अगले महीने 26 दिसंबर को चार घंटे के लिए बंद रहेगा। मंदिर का संचालन करने वाले त्रावणकोर देवासम बोर्ड (टीडीबी) ने शनिवार को बताया कि मंदिर 26 को सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान अयप्पा के दर्शन नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन




उस दिन सूर्यग्रहण सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगा और 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। दो महीने तक चलने वाली वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए 17 नवंबर को सबरीमाला मंदिर के कपाट खोले गए हैं। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में मंदिर में 10 से 50 साल की उम्र की महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक हटा दी थी।
विज्ञापन


इसका बड़े पैमाने पर विरोध हुआ था। शीर्ष अदालत की संविधान पीठ फैसले को चुनौती देने वाली पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें