फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: सबरीमाला मंदिर में मंडला पूजा की तैयारियां, भगवान अयप्पा के 'थंका अंकी' की भव्य शोभायात्रा शुरू

Tue, 23 Dec 2025 02:12 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा

सार

सबरीमाला मंदिर में मंडला पूजा से पहले भगवान अयप्पा के पवित्र सुनहरे वस्त्र 'थंका अंकी' की शोभायात्रा अरनमुला से शुरू हो गई है। 453 सॉवरेन वजनी यह स्वर्ण वस्त्र 26 दिसंबर को सन्निधानम पहुंचेगा। 27 दिसंबर को मंडला पूजा के दौरान भगवान अयप्पा को थंका अंकी अर्पित की जाएगी।
 
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सबरीमाला मंदिर में होने वाली शुभ 'मंडला पूजा' की तैयारियों के बीच, भगवान अयप्पा को पहनाए जाने वाले पवित्र 'थंका अंकी' (सुनहरे वस्त्र) की शोभायात्रा मंगलवार को अरनमुला पार्थसारथी मंदिर से शुरू हुई। इस शोभायात्रा में पवित्र 'थंका अंकी' को एक विशेष रूप से सजे-धजे रथ में ले जाया जा रहा है। इस यात्रा में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Updates: केरल में घर पर मृत मिले परिवार के चार सदस्य; एम्स्टर्डम-हैदराबाद उड़ान को मिली बम की धमकी

जैसे-जैसे यह शोभायात्रा अपने पारंपरिक मार्ग से आगे बढ़ रही है, रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालु भगवान अयप्पा के इन सुनहरे वस्त्रों के दर्शन और प्रार्थना करने के लिए उमड़ रहे हैं। सबरीमाला पहुंचने से पहले, रास्ते में पड़ने वाले कई मंदिरों में इस शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस पूरी यात्रा के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि लगभग 453 सॉवरेन वजन वाला यह 'थंका अंकी' 1970 के दशक में त्रावणकोर शाही परिवार ने भगवान अयप्पा को उपहार के तौर पर दान दिया था। इसको लेकर टीडीबी के अधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा 26 दिसंबर को शाम की दीपाराधना से पहले सन्निधानम (मंदिर परिसर) पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kerala: आबकारी निरीक्षक के खिलाफ सतर्कता विभाग की जांच शुरू, ताड़ी दुकान मालिकों से रिश्वत लेने का है आरोप

इसके बाद मंदिर के तांत्री (मुख्य पुजारी) और मेलशांति (प्रधान पुजारी) मिलकर सुनहरे वस्त्र को ग्रहण करेंगे और शाम की 'दीपाराधना' से पहले भगवान अयप्पा की मूर्ति को इन सुनहरे वस्त्रों से सजाया जाएगा। टीडीबी अधिकारियों ने बताया कि 'अंकी' से सजी देवता की 'मंडला पूजा' 27 दिसंबर की दोपहर को की जाएगी। यह पूजा लगभग दो महीने तक चलने वाले वार्षिक तीर्थयात्रा मौसम के पहले चरण के समापन का प्रतीक है। इसके बाद मंदिर के कपाट कुछ समय के लिए बंद होंगे और फिर मकरविलक्कू उत्सव के लिए खोले जाएंगे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें