विदेशमंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को आरमेनिया विदेशमंत्री आरा एवाजियन से द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दे पर चर्चा की। जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि उनकी एवाजियन से काफी गर्मजोशी से बातचीत हुई। उन्होंने अपने देश के बारे में बताया और द्विपक्षीय सहयोग पर भी बात की।
वहीं, जयशंकर ने शुक्रवार को ही इथियोपिया के उपप्रधानमंत्री डेमेक मेकानेन से भी व्यापक बातचीत की। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, अर्थव्यवस्था और डिजिटल तकनीक सहित अन्य मुद्दों पर द्विपक्षीय रिश्ते को बढ़ाने पर सहमति जताई। मेकोनेन उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 17 फरवरी से भारत के दौरे पर हैं।
जयशंकर ने ब्रिक्स की वेबसाइट का उद्घाटन किया
विदेशमंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को पांच देशों के ब्रिक्स समूह के लिए भारत की वेबसाइट http://www.brics2021.gov.in का उद्घाटन किया। ब्रिक्स इस वर्ष भारत की अध्यक्षता में 15वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।