फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S Jaishankar: अमेरिका पर भड़के विदेश मंत्री जयशंकर, कहा- पाकिस्तान का समर्थन कर आपने हमारे लिए समस्या उत्पन्न किया

Sun, 19 Jun 2022 10:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयशंकर की यह टिप्पणी पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में चरमपंथियों को भड़काने और हथियार देने एवं घाटी में शांति भंग करने के मद्देनजर आई है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को अमेरिका की तरफ से समर्थन मिलने पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान का समर्थन कर हमारी समस्याओं को बढ़ा रहा है। जयशंकर की यह टिप्पणी पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में चरमपंथियों को भड़काने और हथियार देने एवं  घाटी में शांति भंग करने के मद्देनजर आई है।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला, आखिर क्यों भड़के जयशंकर
दरअसल, अमेरिका बार-बार आतंकवाद के प्रति शून्य-सहिष्णुता पर जोर देने के बात करता है लेकिन वह साथ ही पाकिस्तान के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की भी बात करता है। ऐसे में अमेरिका, भारत के लिए मुश्किलें खड़ करता है। यदि अमेरिका पाकिस्तान को और भी अधिक समर्थन करता है तो भारत इसका हर हाल में विरोध करेगा।  

अमेरिका ने पाकिस्तान को अपना सहयोगी करार दिया था
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को पाकिस्तान को अमेरिका का सहयोगी करार दिया था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान हमारा एक भागीदार है, और हम उस साझेदारी को एक तरीके से आगे बढ़ाने के तरीकों की तलाश करेंगे, जो कि हमारे हित में है।
विज्ञापन


भारत-पाक रिश्ते पर क्या बोले जयशंकर?
पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों पर बोलते हुए, जयशंकर ने दावा किया कि सीमा के दोनों ओर कुछ लोगों ने दोनों देशों के बीच संबंधों को सुचारू बनाने के लिए काफी अधिक मेहनत की है। सभी चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच संबंध सुधरे। विदेश मंत्री ने कहा कि अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने की हर संभव कोशिश की लेकिन इसका परिणाम क्या हुआ?  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें