भारत ने चीन को साफ कर दिया है क्षेत्र में शांति के लिए पूर्वी लद्दाख से वह जल्द से जल्द से अपने सभी सैनिकों को इमानदारी के साथ वापस बुलाए। विदेशमंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को चीन के विदेशमंत्री वांग यी से वार्ता के दौरान यह बात कही।
टेलीफोन वार्ता के दौरान चीन ने भारत में कोविड-19 की स्थिति पर सहानुभूति के साथ ही इससे निपटने के लिए चीन की मदद की पेशकश भी की। जयशंकर ने वार्ता के बाद ट्वीट किया, बातचीत के दौरान एलएसी के पास विवादित स्थानों से चीनी सेना की पूरी तरह से वापसी और पूर्वी लद्दाख में शांति स्थापना के मॉस्को करार को इमानदारी से लागू करने पर भी चर्चा हुई। वह इस पर चर्चा करने को तैयार हो गए।