फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaishankar: जयशंकर ने कुवैत के नए विदेश मंत्री को दी बधाई, बोले- द्विपक्षीय रिश्तों की मजबूती पर रहेगा फोकस

Tue, 27 Dec 2022 07:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयशंकर ने ट्वीट किया कि कुवैत के विदेश मंत्री शेख सालेम अब्दुल्ला अल जाबेर अल सबाह से बात करके काफी खुश हूं। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
S Jaishankar, Sheikh Salem Al Sabah - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुवैत के नए विदेश मंत्री को बधाई दी है। उन्होंने नए विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर शेख सालेम अब्दुल्ला अल जाबेर अल सबाह को मंगलवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हैं।

विज्ञापन


जयशंकर ने ट्वीट किया कि कुवैत के विदेश मंत्री शेख सालेम अब्दुल्ला अल जाबेर अल सबाह से बात करके काफी खुश हूं। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को आगे और प्रगाढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं। दरअसल, इस साल अक्तूबर में शेख सालेम अब्दुल्ला अल जाबेर अल सबाह को कुवैत का विदेश मंत्री नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें